फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed Video: गुस्से से आग बबूला हुईं सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद, सरेआम अपनी टीम को लगाई फटकार!

Tue, 06 Aug 2024 03:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद हमेशा अपने अतरंगी ड्रेस की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ और है। इस बार उर्फी किसी और की वजह से नहीं बल्कि अपनी ही टीम की वजह से परेशान हो गईं और गुस्से में आकर सड़क पर ही अपनी टीम पर बरस पड़ी।
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे धारावाहिक में अपने अभिनय का दम दिखा चुकीं उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्फी जहां जाती हैं वहीं सुर्खियां बन जाती हैं। यही नहीं बल्कि उर्फी पैपराजी के साथ भी दोस्ताना व्यवहार रखती हैं और अक्सर उनसे बातचीत करती रहती हैं। हालांकि, मंगलवार को सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी परेशान और नाराज दिखीं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में उर्फी दो लोगों को डांटती नजर आ रही हैं, जो उनकी टीम के बताए जा रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट हो पाया है कि उर्फी अपनी टीम से क्या कह रही थीं, लेकिन इस दौरान वह बेहद गुस्से में नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
उर्फी क्यों हैं नाराज
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी बेहद नाराज लग रही हैं। अपनी टीम को फटकार लगाने के बाद उर्फी सीधा जाकर अपनी कार में बैठ जाती हैं। हालांकि, इस दौरान पैपराजी भी उर्फी को कैमरे के सामने पोज देने के लिए रोक नहीं पाते हैं। बहरहाल, यह नहीं पता चल पाया कि आखिर क्यों नाराज हुईं उर्फी।


 

उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
जब पैपराजी पर गुस्सा हुई थीं उर्फी
इस साल की शुरुआत में उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पैपराजी को कथित तौर पर धक्का देने के लिए डांटती हुई नजर आई थीं। उन्होंने कहा था, "ये क्या फालतू धक्का देता है सबको। बिल्कुल जरूरी नहीं है यहां धक्के की। तुम सब मेरे जाने के बाद इसको मारना।" घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
 
विज्ञापन

उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
उर्फी जावेद आज अपने फैशन चॉइस के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस ओटीटी में भाग लेने के बाद वह और ज्यादा मशहूर हुईं। उर्फी को रियलिटी टीवी शो 'स्प्लिट्सविला' के 14वें संस्करण में भी देखा गया था। हाल ही में उर्फी ने 'लव सेक्स और धोखा 2' से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर अपने आने वाले शो की भी घोषणा की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उर्फी ने एक इंटरव्यू के दौरान अभिनय को लेकर कहा था,"अगर आप लीड एक्टर नहीं हैं, तो यह बहुत मुश्किल है। वे आपके साथ बिल्कुल भी अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। कुछ सेट पर, वे बहुत बुरा व्यवहार करते हैं। कुत्तों की तरह ट्रीट करते हैं। कुछ प्रोडक्शन हाउस बहुत ही खराब हैं।"
Varun Dhawan: मुंबई के 'मस्त मौसम' का लुत्फ उठाते दिखे वरुण धवन, 'तपक दम दम' ट्रेंड पर बनाया वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें