उर्फी जावेद ने शुक्रवार दोपहर महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर से मुलाकात की है। इससे पहले अभिनेत्री ने चित्रा वाघ के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
'बिग बॉस' ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके कपड़ों में किए गए तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट आए दिन उनके लिए दिक्कत खड़ी कर देते हैं। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर नेटिजन्स उनके ऊपर निशाना साधते रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के बड़े-बड़े लोग भी उर्फी को कटघरे में खड़े करते रहते हैं। पिछले काफी दिनों से उर्फी जावेद और बीजेपी की महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष चित्रा वाघ के बीच मामला गर्माया हुआ है। दोनों की लड़ाई अब पुलिस स्टेशन तक पहुंच गई है। जहां आज उर्फी जावेद ने चित्रा वाघ द्वारा दी गई धमकी के तहत उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। वहीं अब अभिनेत्री बीजेपी नेता चित्रा वाघ के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद मुंबई में महाराष्ट्र महिला आयोग के दफ्तर के बाहर स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन
चित्रा वाघ ने दी उर्फी को धमकी
बीते कुछ दिनों से बीजेपी नेता चित्रा वाघ और उर्फी जावेद के बीच न्यूडिटी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, बीते दिनों चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद पर पब्लिक प्लेस पर नंगा नाच करने का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस से उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। चित्रा वाघ ने उर्फी पर निशाना साधते हुए कहा था कि,'छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में यह नंगा नाच नहीं चलेगा। उर्फी जावेद जहां देखें, वहां वे उसका थोबड़ा फोड़ेंगी।' चित्रा की ऐसी धमकी को सुन उर्फी जावेद भी तिलमिला उठी थीं और उन्हें जवाब देते हुए उर्फी जावेद ने कहा था, ‘मेरा नंगा नाच यूं ही चलता रहेगा।’
Randeep Hooda: घुड़सवारी करते समय बेहोश हुए रणदीप हुड्डा, गिरने से आईं गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
महिला आयोग के दफ्तर पहुंची उर्फी
ऐसे में आज उर्फी जावेद के वकील नितिन सातपुते ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग को पत्र लिख कर और ऑनलाइन जरिए से शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत में सातपुते ने उर्फी पर चित्रा वाघ की धमकी के कारण मॉब लिंचिंग होने का खतरा होने की बात कही है। इसके साथ ही उर्फी के वकील ने पुलिस कार्रवाई की मांग भी की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अब उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र महिला आयोग के दफ्तर के अंदर जाती दिख रही हैं। कहा जा रहा है शिकायत दर्ज कराने के बाद उर्फी जावेद वहां रूपाली चाकणकर से मिलने पहुंची हैं।
जब उर्फी की सपोर्ट में आईं रूपाली
आपको बता दें, चित्रा वाघ के उर्फी को धमकी देने के बाद रूपाली ने खुलकर अभिनेत्री का सपोर्ट किया था। मीडिया से बातचीत के दौरान रूपाली ने चित्रा के बयान का जवाब देते हुए उनके ऊपर आरोप लगाया था। रूपाली ने कहा था कि, 'भाजपा नेता अनुचित भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं, जो किसी भी प्रकार से सही नहीं है।'
Tunisha Sharma Case: नहीं कम हो रहीं शीजान खान की मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका