फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया के पोस्ट पर जान्हवी कपूर ने दी प्रतिक्रिया, दोनों के डेटिंग की अफवाहों को मिला बल

Sun, 11 Aug 2024 12:26 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


जान्हवी कपूर और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की डेटिंग को लेकर एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म है। हाल में ही शिखर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है। 
 
विज्ञापन
शिखर पहाड़िया- जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shikharpahariya/janhvikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह हालिया रिलीज फिल्म उलझ में नजर आई हैं। इस जासूसी थ्रिलर फिल्म में वह गुलशन देवैया, रौशन मैथ्यू आदि कलाकार के साथ नजर आईं हैं। फिल्मों के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। शिखर पहाड़िया के साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर वह लगातार सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक बार फिर शिखर के साथ उनके कथित रिश्ते की अफवाहों को हवा मिल गई है। 

विज्ञापन


जान्हवी और शिखर के डेटिंग की अफवाहों को मिला बल
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के डेटिंग की अफवाहें लगातार सामने आती रहती हैं। हाल में ही उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी। दोनों फिलहाल लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल में ही शिखऱ ने घोड़े की सवारी करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उनकी इन तस्वीरों पर जान्हवी कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री के प्रतिक्रिया देते ही, दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। 

मॉम टू बी युविका चौधरी के क्यूट लुक पर फैंस हुए फिदा
विज्ञापन

शिखर के तस्वीर पर जान्हवी ने किया कमेंट
शिखर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह घोड़े की सवारी करते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "एक घोड़ा अपने फेफड़ों की वजह से तेज दौड़ता है, अपने दिल से दृढ़ रहता है और अपने चरित्र से जीतता है।" उनके इस तस्वीर पर जान्हवी कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, यूएनआई। उनके अलावा इन तस्वीरों पर खुशी कपूर और बोनी कपूर ने भी प्यार बरसाया है। 
विज्ञापन


Zaira Wasim: खाने में फफूंद देख निराश हुईं जायरा वसीम, वीडियो साझा कर प्रशंसकों को किया आगाह
हाल में ही जान्हवी ने की थी लव लाइफ पर बात 
बताते चलें कि जान्हवी ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की थी। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर कहा था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन फिर दिवाली 2022 के आसपास दोनों ने सुलह कर ली और फिर से मिल गए। मिर्ची प्लस से बात करते हुए जान्हवी ने कहा था कि वह तब से उनकी जिंदगी में हैं, जब वह 15-16 साल की थी। दोनों एक दूसरे के सपोर्ट सिस्टम रहे हैं और दोनों काफी पहले से एक दूसरे के साथ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के सपने में अपना सपना देखते हैं। 
John Abraham: फिल्म बनाने के लिए जॉन अब्राहम करते हैं चुनौतियों का सामना, कहा- मैं अपनी क्षमता से ज्यादा…

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें