साल 2024 में बॉलीवुड को एक और नया सितारा मिलने वाला है। अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर बतौर अभिनेत्री काम करने जा रही हैं। दर्शकों में अभी से ही इब्राहिम और खुशी की इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस फिल्म में खुशी और इब्राहिम के अलावा बॉलीवुड के दो और मशहूर सितारे भी नजर आने वाले हैं।
सुनील शेट्टी और दीया मिर्जा दिखेंगे एक साथ
करण जौहर स्टारकिड्स के साथ फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। साल 2024 में वे इब्राहिम अली खान को लांच करने जा रहे हैं। अभी से ही इब्राहिम की इस फिल्म ने बज क्रीएट करना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो इब्राहिम अली की इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी और दीया मिर्जा भी नजर आने वाले हैं। काफी सालों बाद सुनील और दीया एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे। इस खबर ने दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर दिया है।
The Railway Men: 'द रेलवे मेन' की रिलीज को पूरे हुए 100 दिन, सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर बनाया सफलता का नया रिकॉर्ड
इब्राहिम और खुशी की फिल्म का नाम
अभी तक धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की इस आगामी फिल्म के नाम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म में इब्राहिम खुशी के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। वहीं, सूत्रों की मानें तो धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म का नाम 'नादानियां' है।
Sangeet Natak Akademi Award: संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों का एलान, अशोक सराफ सहित इन कलाकारों को मिलेगा सम्मान
ओटीटी पर होगी रिलीज
शाउना गौतम के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर करण जौहर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस फिल्म के मुहूर्त शॉट को भी साझा किया था। शाउना इससे पहले 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी सहायक निर्देशन का काम कर चुकी हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खुशी और इब्राहिम की इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।