ट्विंकल खन्ना ने पूछा सवाल
पोस्ट में सबसे आखिर में ट्विंकल खन्ना ने लिखा 'अब मुझे बताओ, तुम्हारी टेबल पर कौन इस लड़ाई में हारेगा? उन्हें कमेंट में टैग करो।' ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर यहां अपने मन की बात कहती हैं।
ट्विंकल खन्ना का वर्कफ्रंट
ख्याल रहे कि ट्विंकल खन्ना ने फिल्म 'बरसात' (1995) से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 'जान', 'मेला' और 'जोड़ी नम्बर 1' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। आखिरी बार वह फिल्म 'तीस मार खान' में कुछ देर के लिए नजर आई थीं। अभिनय के अलावा उन्होंने कुछ समय तक इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर काम किया है। अब वह एक लेखिका के तौर पर मशहूर हैं।