फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति के WPL जीतने पर मां ने रीशेयर की ऐसी पोस्ट, बिना कुछ कहे पलाश को किया ट्रोल, यूजर्स बोले- मम्मी रॉक्ड

Sat, 07 Feb 2026 02:51 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Smriti’s Mother Troll Palash: स्मृति मंधाना ने हाल ही में अपनी टीम को डब्ल्यूपीएल की ट्रॉफी जीताई। इसके बाद पलाश मुछाल अचानक लोगों के निशाने पर आ गए। अब स्मृति की मां ने भी पलाश को निशाना बनाया है। जानिए किस तरह उन्होंने पलाश को किया ट्रोल…

विज्ञापन
मां के साथ स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू ने इस बार फिर डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम किया है। ये दूसरी बार है जब स्मृति की आरसीबी ने ये खिताब जीता है। फाइनल मुकाबले में भी स्मृति ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी। स्मृति के लिए ये जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि पिछले कुछ वक्त से उनके साथ काफी कुछ घटा है। जिसमें पलाश मुछाल से शादी टूटना भी शामिल है। यही कारण है कि स्मृति के डब्ल्यूपीएल जीतने के बाद पलाश मुछाल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस ट्रोलिंग में अब स्मृति की मां भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने भी पलाश को ट्रोल किया है।

स्मृति की मां ने पलाश को लिया आड़े हाथ

विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल फाइनल के एक दिन बाद एक सोशल मीडिया मीम पेज ने स्मृति के प्रदर्शन को लेकर एक मीम साझा किया। इसमें मजाक उड़ाया गया कि जिस तरह से उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की धुलाई की, ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें हर गेंद में अपने पूर्व प्रेमी पलाश मुछाल का चेहरा दिख रहा हो। अब स्मृति की मां स्मिता मंधाना ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस मीम को रीपोस्ट करते हुए पलाश को ट्रोल कर दिया। स्मृति की मां के इस पोस्ट को री-शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

यूजर्स ने किया स्मृति की मां का सपोर्ट

विज्ञापन

स्मृति की मां के द्वारा इस पोस्ट को री-शेयर करने पर अब यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स स्मृति की मां की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ पलाश को और भी ट्रोल कर रहे हैं। स्मिता मंधाना की तारीफ करते हुए कई लोग उनके लिए रिस्पेक्ट बोल रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि ‘मां रॉक्ड, स्मृति शॉक्ड’। एक यूजर ने लिखा कि ये असल भारतीय मां का रिप्लाय है। एक ने कहा, ‘मैं बेबाक आंटी को देखकर दंग रह गई।’







फाइनल में स्मृति बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी महिला टीम ने डीसी महिला टीम को 6 विकेट से हराया। स्मृति ने 41 गेंदों पर 87 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। बाद में पता चला कि मैच से एक रात पहले स्मृति को 103 डिग्री बुखार था। यह आरसीबी का लगातार दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब है।

यह खबर भी पढ़ेंः Sunil Thapa: ‘मैरी कॉम’ और ‘द फैमिली मैन’ फेम अभिनेता सुनील थापा का निधन, बेहोशी की हालत में हुए थे भर्ती

इस वजह से टूटी स्मृति और पलाश की शादी
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी पिछले साल स्मृति के गृहनगर सांगली में होने वाली थी। शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई थीं, लेकिन शादी से कुछ घंटे पहले ही कार्यक्रम रद्द हो गया। खबरों के मुताबिक, पलाश को स्मृति की टीम के साथियों ने धोखा देते हुए पकड़ा था, लेकिन इस पूर्व जोड़े ने कभी भी अलगाव के पीछे का कारण नहीं बताया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें