फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drashti Dhami: दृष्टि धामी ने साझा की अपनी नवजात बेटी की झलक, नाम से भी उठाया पर्दा

Thu, 28 Nov 2024 07:42 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Drashti Dhami Disclosed Her Daughter Name: टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दृष्टि धामी हाल में ही मां बनी हैं। आज, गुरुवार को उन्होंने अपनी नवजात बच्ची की प्यारी तस्वीर साझा करते हुए उनके नाम का खुलासा किया है। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर कई टीवी सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी है। 
 
विज्ञापन
दृष्टि धामी-नीरज खेमका - फोटो : इंस्टाग्राम @dhamidrashti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी ने हाल में ही मां बनी हैं। आज, गुरुवार को उन्होंने अपनी नवजात बेटी के एक तस्वीर साझा करते हुए उनका नाम भी बताया है। इस तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटी के नन्हें पैरों की तस्वीर साझा की है, जिसमें वो और उनके पति नीरज खेमका अपनी बच्ची को प्यार से पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। अपनी बेटी का नाम बताते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "लीला को नमस्ते करें।"

विज्ञापन



कई टीवी सितारों ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री ने अपनी बच्ची का लीला नाम रखा है, जिसके कई अर्थ हैं। इसका अर्थ है सर्वोच्च, खुशी, सुंदरता और दैवीय हस्तक्षेप का निर्माण। अभिनेत्री द्वारा ये पोस्ट साझा करने के बाद टीवी जगत के कई सितारों ने इस पर कमेंट कर प्रतिक्रिया दी है। दृष्टि की दोस्त और नकुल मेहता की पत्नी जानकी पारेख ने लिखा, "हैलो बेबी डॉल"। बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने टिप्पणी कर लिखा,  "सुंदर",  जबकि सनाया ईरानी ने लिखा, "हैलो गॉगी"। वहीं,  सुमोना चक्रवर्ती, अरिजीत तनेजा, सुनयना फोजदार, अनुषा दांडेकर, सेहबान अजीम और कई अन्य हस्तियों ने भी दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी है।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने बताया कैसे हैं बहनों के साथ उनके रिश्ते, जान्हवी कपूर के लिए कह दी ये बात
विज्ञापन

पिछले महीने अक्तूबर में मां बनी थीं दृष्टि
बता दें कि पिछले महीने 23 अक्तूबर को दृष्टि और उनके व्यवसायी पति नीरज खेमका ने अपनी बेटी का स्वागत किया था। खुशी और गर्व से उन्होंने घोषणा करते हुए अपने पेरेंट बनने जानकारी साझा की थी। इस दौरान दृष्टि ने इंस्टाग्राम पर एक मोशन कार्ड भी साझा किया था, जिसमें एक मनमोहक सर्कस थीम नजर आ रही थी। इस कार्ड पर लिखा था, "स्वर्ग से सीधे हमारे दिलों में, एक बिल्कुल नया जीवन, एक बिल्कुल नई शुरुआत। वो अब हमारे साथ है। 22.10.24।"  बताते चलें कि दृष्टि और नीरज की शादी 21 फरवरी 2015 को पारंपरिक हिंदू तरीके से हुई थी। नीरज के बड़े भाई जयशील धामी से एक और मशहूर टीवी अभिनेत्री सुहासी धामी की शादी हुई है। 
विज्ञापन



Dua Lipa: कॉन्सर्ट के लिए मुंबई आईं पॉप स्टार दुआ लिपा, एयरपोर्ट पर दिखा ऐसा फंकी अवतार
दृष्टि धामी का करियर
दृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो से की थी। इस दौरान उन्होंने प्रारंभिक तौर पर 'सईयां दिल में आना रे', 'हमको आज कल है', 'तेरी मेरी नजर की डोरी' और 'नचले सोनियो तू' आदि गाने में काम किया। उन्होंने 2007 में 'दिल मिल गए' से टीवी डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने डॉ. मुस्कान चड्ढा का किरदार निभाया। 2008 में उन्होंने एकता कपूर के रियलिटी शो 'कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट' में हिस्सा लिया था। इसके बाद वो साल 2010 में 'गीत- हुई सबसे पराई' में गुरमीत चौधरी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं। इसके बाद वह टीवी ओपेरा - 'मधुबाला-एक इश्क एक जुनून', 'झलक दिखला जा 7', 'एक था राजा एक थी रानी', 'परदेस में है मेरा दिल', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' का भी हिस्सा रहीं। आखिरी बार वो साल 2023 की वेब सीरीज दुरंगा में नजर आई थीं। 
Pankaj Kashyap: बिना पैसा दिए करा ली पूरी फिल्म की शूटिंग, रिलीज का नंबर आया तो किसी और से करा ली डबिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें