फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP This Week: इस बार की टीआरपी रेटिंग में हुआ बड़ा उलटफेर, लंबे समय बाद 'अनुपमा' ने गंवाया शीर्ष स्थान

Thu, 14 Nov 2024 08:52 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

TRP This Week: इस हफ्ते की टीआरपी चार्ट में हैरतअंगेज उलेटफेर देखने को मिला है। रूपाली गांगुली का शो अनुपमा लंबे समय के बाद शीर्ष स्थान से फिसलकर दूसरे स्थान पर आ पहुंचा है। वहीं, झनक ने भी पिछले सप्ताह के मुकाबले ऊंची छलांग लगाई है। जानिए इस सप्ताह के टॉप 10 शो के बारे में। 

 
विज्ञापन
अनुपमा-झनक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज, गुरुवार को 45वें सप्ताह की टीआरपी रेटिंग आ चुकी है। टीवी की दुनिया में सारा खेल टीआरपी का  ही होता है, जिससे दर्शकों की पसंद और नापसंद का पता लगता है।  शो के ज्यादा टीआरपी का मतलब है, उसे दर्शकों से उतना ही ज्यादा प्यार मिल रहा है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने इस हफ्ते की टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) जारी कर दी है, जिसने इस बार काफी हैरान किया है। लंबे समय के बाद पहली बार 'अनुपमा' पहले स्थान पर नहीं है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने 'अनुपमा' को पछाड़ कर पहला स्थान हासिल किया है।आइए,  जानते हैं बाकी शोज का क्या हाल रहा है। 

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar
'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
इस बार की टीआरपी रेटिंग में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अभिनीत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टॉप पर है। इसने अनुपमा को पीछे छोड़ दिया है और टीआरपी चार्ट ट्रेंड कर रहा है। अभिरा और रूही की प्रेग्नेंसी की कहानी ने इस टीवी सीरियल के लिए अच्छा काम किया है। लंबे समय के बाद ये टीवी शो टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर है। शो को 2.3 की रेटिंग मिली है। 

अनुपमा - फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly
'अनुपमा'
रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इस बार दूसरे स्थान पर है। शो लंबे समय के बाद दूसरे स्थान पर आया है। हाल में ही शो ने एक लंबी छलांग लगाई है, लेकिन ऐसा लगता है कि अनुपमा, राही और प्रेम की कहानी को अब इतना पसंद नहीं किया जा रहा है। शो को इस हफ्ते 2.2 टीवीआर मिले हैं। 

उड़ने की आशा - फोटो : सोशल मीडिया
'उड़ने की आशा'
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा अभिनीत 'उड़ने की आशा' तीसरे स्थान पर है। यह फिर से चार्ट में ऊपर चढ़ गया है। सायली और सचिन को दर्शक अभी भी पसंद कर रहे हैं। सचिन का मजेदार और चुलबुला पक्ष ही कारण है कि लोग इस शो को पसंद करते हैं। इस हफ्ते टीवी शो को 2.1 की रेटिंग मिली है।

झनक - फोटो : सोशल मीडिया
'झनक'
हिबा नवाब और कृशाल आहूजा अभिनीत 'झनक' चौथे स्थान पर है। झनक की नई कहानी को पहले जैसा प्यार नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, पिछली बार के मुकाबले इस हफ्ते शो की रैंकिंग में सुधार आया है। पिछली बार सातवें नंबर पर मौजूद इस शो ने इस बार तीसरा स्थान हासिल किया है।इस बार शो को 2.0 की रेटिंग मिली है।
Akanksha Puri: सोशल मीडिया पर डाला खेसारी लाल यादव संग वर्कआउट का वीडियो, ट्रोल हो गई आकांक्षा पुरी

एडवोकेट अंजलि अवस्थी - फोटो : सोशल मीडिया
'एडवोकेट अंजलि अवस्थी'
'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' इस हफ्ते फिर से पांचवें स्थान पर हैं। श्रीता मित्रा और अंकित रायज़ादा शो में कमाल का काम कर रहे हैं। यह शो हाल ही में शुरू हुआ है और पहले से ही शीर्ष पांच टीवी शो में शामिल रहा है। इस हफ़्ते शो को 2.0 की रेटिंग मिली है। 
Huma Qureshi: जब हुमा कुरैशी को डेविड धवन ने दी ये खास सलाह, अभिनेत्री आज भी इस पर करती हैं अमल
 
विज्ञापन

‘मंगल लक्ष्मी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जाने टॉप 10 में शामिल अन्य शो का हाल
टॉप 10 में शामिल अन्य शो की बात करें तो भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' अब शीर्ष पांच शो से बाहर हो गया है और ये छठे नंबर पर है। दीपिका सिंह अभिनीत 'मंगल लक्ष्मी' सातवें स्थान पर है, जबकि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस सप्ताह आठवें स्थान पर है। 'मेरा बलम थानेदार' ने नौवां स्थान हासिल किया है जबकि दसवें स्थान पर 'परिणीति' मौजूद है।
DKDKND: 'दिल का दरवाजा खोल न डार्लिंग' में दिखेंगी जया बच्चन, अभिनेत्री का अलग अंदाज देख लोग हुए हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें