टॉम-जेंडाया ने रचाई सीक्रेट शादी
टॉम हॉलैंड और जेंडाया को लेकर खबर है कि इस कपल ने एक बार फिर शादी की है। एक बेहद सीक्रेट आयोजन में दोनों ने शादी की रस्में पूरी की हैं। शादी का इंतजाम काफी भव्य रखा गया, जिसमें छह करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खर्च की गई। इसके अलावा इनके फंक्शन में कई नामी सितारों ने भी शिरकत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉम हॉलैंड और जेंडाया ने इस हफ्ते की शुरुआत में इंग्लैंड के ग्रामीण इलाके में एक बेहद सीक्रेट और शानदार सेरेमनी में दोबारा शादी की है।
ये सेलेब्स भी पहुंचे शादी में
टॉम और जेंडाया की शादी के आयोजन सरे हिल्स में शानदार बीवरब्रुक एस्टेट में तीन दिनों तक चले। Deuxmoi की रिपोर्ट के अनुसा इनकी शादी में करीब 6.40 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 250 मेहमान शादी में शामिल हुए, जिनमें हॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स थे। 'आयरन मैन' स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर, जेंडया के को-एक्टर टिमोथी शैलेमेट और रियलिटी टीवी स्टार व शैलेमेट की लंबे समय से पार्टनर काइली जेनर ने भी शिरकत की।
शादी में रही नो फोन पॉलिसी
रिपोर्ट्स के अनुसासर, टॉम और जेंडाया की सरे हिल्स में आयोजित हुई शाही शादी में बेहद सख्त 'नो फोन' पॉलिसी लागू की गई। मेहमानों और स्टाफ मेंबर्स को तस्वीरें लेने की सख्त मनाही थी। रिपोर्ट में इस कपल के करीबी एक सूत्र के हवाले से यह भी कहा गया है, 'टॉम और जेंडाया ने किसी भी जानकारी या तस्वीर को बाहर जाने से रोकने के लिए बहुत कोशिशें कीं। इसी के चलते किसी भी मेहमान और स्टाफ को अपने मोबाइल रखने की इजाजत नहीं दी गई'।
खास रही शादी की सजावट
शादी की सजावट में लाल और नीली लाइटें थीं, जो शायद स्पाइडर-मैन फिल्म के सम्मान में थीं। मेहमानों ने कई गेम्स खेले। पूल पार्टी का मजा लिया और फाइव-स्टार होटल में लजीज डिनर का लुत्फ उठाया। शादी में टॉम और जेंडाया ने एक-दूसरे के लिए स्पीच दी, जो काफी फनी होने के साथ-साथ इमोशनल भी थी।