फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज पांडे ये फिल्म देख लेते तो अजय देवगन भी फिर से हो जाते जवां, टॉम हैंक्स की ये तस्वीर एआई की है

Wed, 26 Jun 2024 12:05 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


टॉम हैंक्स फिल्म 'हियर' में 'बेबी बूमर रिचर्ड' की भूमिका में नजर आएंगे। राइट ने उनकी दिवंगत किशोर प्रेमिका और पत्नी मार्गरेट की भूमिका निभाई है। डी-एजिंग तकनीक का इस्तेमाल के जरिए हैंक्स युवा से लेकर 80 वर्ष के बूढ़े के रूप में दिखाई देंगे। सूत्रों की मानें तो यह फिल्म इस साल 15 नवंबर को रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन
हियर औरों में कहां दम था - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉम हैंक्स इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता एक बार फिर से 'फॉरेस्ट गंप' के निर्देशक रॉबर्ट जेमेकिस के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हियर' में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने 'हियर' की एक तस्वीर को दर्शकों के संग साझा किया है। इस तस्वीर में फिल्म की अभिनेत्री रॉबिन राइट और टॉम हैंक्स एकदम युवा दिख रहे हैं। टॉम हैंक्स के फैंस में इस फिल्म को लेकर अभी से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 'हियर' को रॉबर्ट जेमेकिस ने एरिक रोथ के साथ मिलकर लिखा है। 
विज्ञापन

 

रिचर्ड मैकगायर के उपन्यास पर आधारित होगी 'हियर'
टॉम हैंक्स की आगामी फिल्म 'हियर' रिचर्ड मैकगायर के उपन्यास पर आधारित होगी। 2014 में प्रकाशित हुए इस ग्राफिक उपन्यास का नाम भी पर 'हियर' ही था। इस उपन्यास में एक ही स्थान पर एक सदी की कहानी लिखी गई है। अब जब रॉबर्ट जेमेकिस इस पर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं तो उन्होंने पूरे 104 मिनट के रनटाइम के दौरान कैमरा को एक बार भी अपनी जगह नहीं हिलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह अपने-आप में एक रिकॉर्ड है। 

इश्क विश्क रिबाउंड की हालत खस्ता, चंदू चैंपियन से ज्यादा कमाई कर रही मुंजा
विज्ञापन


'हियर' है महत्वाकांक्षी फिल्म 
निर्देशक रॉबर्ट जेमेकिस ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, 'मैंने काफी बड़ा रिस्क लिया है इस फिल्म में यह प्रयोग करके। 'हियर' से पहले ऐसा कुछ किसी भी फिल्म में नहीं दिखाया गया था। फिल्म में एकल परिप्रेक्ष्य कभी नहीं बदलता है, लेकिन इसके चारों तरफ सब कुछ बदलता हुआ आपको दिखेगा। इससे मिलता-जुलता हुआ कुछ शुरुआती मूक फिल्मों में दिखाया गया है, लेकिन ऐसा नहीं जो मैं 'हियर' में करने जा रहा हूं। यह काफी जोखिम भरा काम है'।
विज्ञापन


Suresh Gopi Birthday: कभी फिल्मों में नेता बनते थे सुरेश गोपी, आज केंद्र सरकार में संभाल रहे दो-दो मंत्रालय
 
'हियर' से मिलती-जुलती फिल्म है 'औरों में कहां दम था'
टॉम हैंक्स फिल्म 'हियर' में 'बेबी बूमर रिचर्ड' की भूमिका में नजर आएंगे। राइट ने उनकी दिवंगत किशोर प्रेमिका और पत्नी मार्गरेट की भूमिका निभाई है। डी-एजिंग तकनीक का इस्तेमाल के जरिए हैंक्स युवा से लेकर 80 वर्ष के बूढ़े के रूप में दिखाई देंगे। वहीं बॉलीवुड में भी एक फिल्म 'औरों में कहां दम था' रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। युवा अजय देवगन के किरदार को शांतनु माहेश्वरी निभा रहे हैं। इस फिल्म में एक कहानी को कहने के लिए एक ही किरदार को दो कलाकार निभा रहे हैं। वहीं हैंक्स अपनी फिल्म में दोनों किरदारों को खुद ही निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें