फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TIME 100 List: आलिया के नाम एक और उपलब्धि, दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में अभिनेत्री का नाम शामिल

Wed, 17 Apr 2024 10:56 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने प्रोडक्शन में भी कदम रखा है। अब हाल ही में, टाइम्स मैगजीन ने साल 2024 के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम शामिल है। उन्होंने अपने काम से न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई है।
 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 टाइम्स मैगजीन की लिस्ट में आलिया भट्ट को अद्भुत टैलेंट बताया गया है। इसके अलावा इंडियन-ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल और फेमस सिंगर दुआ लीपा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


TIME 100 लिस्ट में आलिया का नाम
इस लिस्ट की घोषणा करते हुए आलिया भट्ट की प्रोफाइल में लिखा गया है कि वह दुनिया की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह एक दशक से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सराहनीय काम कर रही हैं। इसी के साथ उनकी नेकदिली और ईमानदारी की भी तारीफ की गई है। बता दें कि अभिनेत्री आलिया ने 'टॉम हार्पर' के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में काम किया है।

इन हस्तियों के नाम भी हैं शामिल

मालूम हो कि 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में ऑस्कर विजेता डा वाइन जॉय रैंडोल्फ और ऑस्कर नामांकित अभिनेता जेफरी राइट और कोलमैन डोमिंगो का नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा ताराजी पी हेंसन, इलियट पेज, माइकल जे. फॉक्स, सोफिया कोपोला और हयाओ मियाजाक ने भी लिस्ट में अपनी जगह बनाई हैं। यही नहीं, भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि अभिनेता की  प्रोफाइल गेट आउट और नोप अभिनेता डैनियल कलुया ने लिखी थी।
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगी नजर
वहीं, आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। फिलहाल वह 'जिगरा' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन

 

RIP Angry Rantman: यूट्यूबर एंग्री रैंटमैन उर्फ अभ्रदीप साहा का 27 की उम्र में निधन, परिवार ने जारी किया बयान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें