‘पूजा एंटरटेनमेंट’ पर लगाया आरोप
इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भुगतान की जिम्मेदारी निभा रही एजेंसी ने उन्हें बार-बार गुमराह किया और फोन कॉल्स का जवाब देना भी बंद कर दिया। फराज ने पूजा एंटरटेनमेंट पर न केवल गैर-पेशेवर बर्ताव का आरोप लगाया, बल्कि यह भी कहा कि यह कलाकारों के आत्मसम्मान के खिलाफ है।
ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff: पुलिस को बताया टाइगर श्रॉफ की जान को है खतरा, खबर झूठी निकलने पर पंजाब से गिरफ्तार आरोपी
एक्टर ने की माफी की मांग
इतना ही नहीं, फराज खान ने सार्वजनिक रूप से एक माफी की मांग की है और कहा है कि अगर उन्हें जल्द ही भुगतान नहीं किया गया, तो वो कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा, ‘अपने कलाकारों को उनका हक दें। जो वादा किया है उसे निभाएं। छोटे कलाकारों को परेशान करना बंद करें।’ बता दें ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी और पिता वाशु भगनानी के नेतृत्व में है। अभी तक इस पूरे मामले पर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।