फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, पिता सुनील शेट्टी ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 22 May 2025 11:01 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Athiya Shetty Quits Bollywood: फिल्म ‘केसरी वीर’ के प्रमोशन में बिजी एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में बेटी के करियर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सुनील शेट्टी के इस खुलासे के बाद अथिया शेट्टी के फैंस काफी हैरान हो गए हैं।

विज्ञापन
सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @suniel.shetty @ athiyashetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है। यह चौंकाने वाला खुलासा खुद उनके पिता और दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने किया है। एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया कि अथिया अब फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं और उन्होंने अपने करियर की नई राह चुन ली है।

अथिया शेट्टी ने छोड़ा बॉलीवुड

विज्ञापन

साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अथिया शेट्टी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर थीं। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत तो चर्चा में रही, लेकिन इसके बाद उनकी गिनती बॉलीवुड की कम फिल्मों में नजर आने वाली अभिनेत्रियों में होने लगी। ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद वह अचानक इंडस्ट्री से गायब सी हो गईं।
 


 

सुनील शेट्टी के बयान ने किया साफ
जब उनसे जुड़ी कोई नई फिल्म या प्रोजेक्ट की खबर नहीं आई, तो फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर अथिया कहां हैं? क्या वह फिल्मों से ब्रेक पर हैं या कोई नया प्रोजेक्ट साइन किया है? लेकिन सुनील शेट्टी के हालिया बयान ने सब कुछ साफ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अथिया शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @ athiyashetty

अथिया के करियर पर पापा सुनील का बयान
सुनील शेट्टी ने जूम के साथ बातचीत में बताया, ‘एक दिन अथिया ने मुझसे कहा, ‘बाबा, मुझे अब फिल्में नहीं करनी हैं और बस, उसने तय कर लिया। मैंने उसे कभी नहीं रोका। मैं उसकी इस सोच की सराहना करता हूं कि उसने खुद के मन की सुनी, न कि समाज की उम्मीदों की।’ सुनील का कहना है कि अथिया के पास फिल्मों के कई ऑफर्स थे, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिए।

ये खबर भी पढ़ें: Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने की दामाद केएल राहुल की तारीफ, बोले- 'वे देश के लिए खेलना चाहते हैं'

क्रिकेटर केएल राहुल के साथ पारिवारिक जीवन
बता दें अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है और अब वह अपने पारिवारिक जीवन पर पूरी तरह फोकस कर रही हैं। फिल्मी चमक-धमक से दूर, वह अब अपने निजी जीवन को प्राथमिकता दे रही हैं। हाल ही में अथिया प्यारी सी नन्ही परी की मां भी बनी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें