वाशु भगनानी और जैकी भगनानी की प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी पर 250 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा हुआ है, जिसके चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद ऐसी भी खबरें आई कि कंपनी ने अपनी चार फिल्मों के लिए अक्षय कुमार को 165 करोड़ रुपये की फीस दी थी। इसी बीच, अब दो चौंकाने वाली बातें सामने आई है।
Sharmajee Ki Beti: ताहिरा की फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना का मजेदार ट्वीट, क्रिकेटर रोहित शर्मा का किया जिक्र
अक्षय कुमार को नहीं मिले चार फिल्मों के लिए 165 करोड़ रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार को 165 करोड़ रुपये के भुगतान की बात को निर्माता सुनील दर्शन ने खारिज कर दिया है। सुनील ने हालिया साक्षात्कार में कहा कि अक्षय कुमार को कितनी फीस दी गई है, इसे लेकर वो कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं, लेकिन 165 करोड़ रुपये का जो आंकड़ा बताया जा रहा है, वो गलत है।
Salman Khan: सलमान बनने वाले थे दूल्हा, साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा ने किया खुलासा, बोलीं- ऐन मौके पर..
टाइगर श्रॉफ की फीस के करीब है 165 करोड़ रुपये का आंकड़ा
इसके आगे सुनील ने एक चौंकाने वाली बात बताते हुए कहा कि दरअसल, 165 करोड़ रुपये का आंकड़ा टाइगर श्रॉफ की फीस के करीब है। मालूम हो कि टाइगर ने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी दो फिल्मों 'गणपत' और 'बड़े मियां छोटे मियां में काम किया है। इन दोनों ही फिल्मों पर खूब पैसा खर्च किया गया था और दोनों ही फ्लॉप साबित हुई थी। सुनील के बयान के बाद अब टाइगर श्रॉफ की फीस को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है, क्योंकि उनके बात से इसका संकेत तो मिल ही गया है कि उन्हें दो फिल्मों के लिए मोटा भुगतान किया गया था।
Malaika Arora: अरबाज के साथ अरहान की परवरिश करना मलाइका के लिए था मुश्किल, बोलीं- 'भगवान का शुक्र है कि...'