फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GOAT:  विजय के साथ 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की टीम दुबई रवाना, फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की होगी शूटिंग

Fri, 05 Apr 2024 06:27 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित इस साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म में विजय डबल रोल में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग केरल से पहले चेन्नई, थाईलैंड, हैदराबाद, श्रीलंका और पांडिचेरी सहित विभिन्न स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की गई है।
विज्ञापन
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दलपति विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं। हाल ही में केरल में फिल्म की शूटिंग पूरी की गई है और अगले शेड्यूल के मेकर्स पूरी टीम के साथ दुबई के लिए रवाना हो गए हैं। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव तक फिल्म का अगले शेड्यूल की शूटिंग की जाएगी इसके बाद टीम वापस लौटेगी।

विज्ञापन

ये कलाकार आएंगे नजर

गौरतलब है कि केरल से पहले 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की टीम ने चेन्नई, थाईलैंड, हैदराबाद, श्रीलंका और पांडिचेरी सहित विभिन्न स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की थी।  वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित यह एक साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है, जिसमें विजय डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में विजय के अलावा प्रशांत, प्रभु देवा, माइक मोहन, जयराम, स्नेहा, लैला, मीनाक्षी चौधरी जैसे कई चर्चित कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।


 
विज्ञापन

केरल में पूरी हुई शूटिंग
हाल ही में 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की टीम और दलपति विजय को केरल के तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां फिल्म के क्लाइमेक्स सीक्वेंस की शूटिंग की जा रही थी, जिसके बाद विजय ने वहां जमा अपने फैंस का अभिवादन भी किया। फिल्म में म्यूजिकल ट्रैक युवान शंकर राजा तैयार कर रहे हैं. शंकर राजा इससे पहले भी विजय के फिल्म के लिए काम कर चुके हैं। 

Randeep Hooda: आसान नहीं थी स्वातंत्र्य वीर सावरकर की शूटिंग, मगरमच्छों के बीच रणदीप को करनी पड़ी थी तैराकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें