फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ruslaan Trailer: 'रुस्लान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जबर्दस्त एक्शन अवतार में धमाल मचा रहे आयुष शर्मा

Fri, 05 Apr 2024 04:14 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस पावर पैक एक्शन फिल्म में आयुष शर्मा का किरदार बेहद खतरनाक नजर आ रहा है। मेकर्स ने फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस का तड़का भी लगाया है। फिल्म 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
रुस्लान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आयुष शर्मा की आगामी फिल्म 'रुस्लान' का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के टीजर और गाने पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पावर पैक एक्शन फिल्म में आयुष शर्मा का किरदार बेहद खतरनाक नजर आ रहा है। मेकर्स ने फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस का तड़का भी लगाया है। फिल्म 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन

 

ये अभिनेता आ रहे हैं नजर
मेकर्स ने फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस का तड़का भी लगाया है। फिल्म 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  ट्रेलर में आयुष शर्मा के अलावा जगपति बाबू, सुश्री मिश्रा और सुनील शेट्टी भी नजर आ रही हैं। फिल्म जहीर इकबाल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में आयुष का किरदार बेहद दमदार नजर आ रहा है। दर्शकों को फिल्म में एक के बाद एक कई जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। 

विज्ञापन

'अंतिम' के बाद फिर से एक्शन अवतार में आयुष
'रुसलान' को करण ललित बुटानी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, केके राधामोहन ने इसे प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर से पहले मेकर्स ने फिल्म के दो गाने रिलीज किए हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में रोमांस का भी जबर्दस्त तड़का लगाया है। गौरतलब है कि आयुष ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'लवयात्री' से की थी। इसके बाद वे 'अंतिम- द फाइनल ट्रूथ' में सलमान खान के साथ नजर आए थे, फिल्म में आयुष के किरदार को सराहा गया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम के बाद एक बार आयुष के एक्शन अवतार को दर्शक कितना पसंद करते हैं।

Ayesha Khan: कास्टिंग काउच पर फूटा आयशा का गुस्सा, बोलीं- काम नहीं देना है मत दो, मेरी किस्मत नहीं छीन सकते!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें