फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Hinduja: अब साउथ सिनेमा में चलेगा सनी हिंदुजा का जादू, इस मलयालम फिल्म में आएंगे नजर

Thu, 29 Feb 2024 12:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल के दिनों में हिंदी पट्टी के कई सितारों ने साउथ सिनेमा की विभिन्न फिल्मों की तरफ रुख किया है। अब इस कड़ी में सनी हिंदुजा का नाम भी जुड़ गया है।

 
विज्ञापन
सनी हिंदुजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स' और 'द रेलवे मेन' में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता सनी हिंदुजा अब दक्षिण सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। वह मलयालम फिल्म के जरिए साउथ डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम है 'हैलो मम्मी'। अभी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी अधिक जानकारी जल्द सामने आएंगी। फिलहाल कहा जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह अभिनेता इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।

विज्ञापन

सनी हिंदुजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल के दिनों में हिंदी पट्टी के कई सितारों ने साउथ सिनेमा की विभिन्न फिल्मों की तरफ रुख किया है। अब इस कड़ी में सनी हिंदुजा का नाम भी जुड़ गया है। सनी ने सीरीज 'एस्पिरेंट्स' में सनी ने संदीप भैया का किरदार अदा बहुत शानदार तरीके से अदा किया। इसके बाद वह आर.माधवन और के के मेनन के साथ 'द रेलवे मेन' में भी नजर आए। अब वह मलयालम फिल्म 'हैलो मम्मी' में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।
TBMAUJ Success Party: फिल्म की सक्सेस पार्टी में मीरा के साथ पहुंचे शाहिद, कृति समेत इन सितारों ने लूटी महफिल

सनी हिंदुजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने साउथ डेब्यू और भाषाओं की बाधाओं को लेकर सनी हिंदुजा ने कहा, 'मैं सिनेमा की विविध शैलियों को एक्सप्लोर करने के लिए पूरे भारत में क्षेत्रीय भाषाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने का इच्छुक हूं। आखिरकार, मेरा मकसद इंटरनेशनल सिनेमा में अपने लिए जगह बनाना है। लेकिन, इसकी शुरुआत भारत से करने में मेरा यकीन है। दिलचस्प बात यह है कि मेरी पहली मलयालम फिल्म के निर्देशक खुद बहुत प्यार से मेरे पास आए। इस बात ने मेरा दिल छू लिया'।
Taapsee Pannu Wedding: तापसी पन्नू ने शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, खुलासे से सबको किया कन्फ्यूज
विज्ञापन

सनी हिंदुजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी ने आगे कहा, 'मैं सिर्फ प्रोजेक्ट्स का चयन नहीं करता, बल्कि लोगों का प्यार और सहयोग ही है, जो मुझे मनपंसद दिशा में मेरा मार्गदर्शन करता है। मलयालम सिनेमा के शानदार कंटेंट को देखते हुए मैंने इस ओर अपनी दिलचस्पी दिखाई है। मलयालम फिल्मों में अक्सर शानदार डायलॉग होते हैं, जो मुझे बेहद पसंद आते हैं। फैंटेसी कॉमेडी फिल्म 'हैलो मम्मी' का हिस्सा बनने का मुझे मौका मिला है, मैं बहुत खुश हूं'।
Masti 4: वर्षों बाद फिर दर्शकों को हंसाएगी रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ी, मेकर्स ने की 'मस्ती 4' की घोषणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें