फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज हुआ 'द गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर, उलझी हुई कहानी में रश्मिका मंदाना निभा रहीं सीधा-सादा किरदार; देखें

Sat, 25 Oct 2025 03:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Girlfriend Trailer Out: रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का लेखन और निर्देशन राहुल ने किया है। इसके निर्माता धीरज मोगिलिनेनी और विद्या कोप्पिनीदी हैं। आइए देखते हैं इसका ट्रेलर।
विज्ञापन
द गर्लफ्रेंड - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'थामा' की कामयाबी को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वैम्पायर की कहानी दिखाई गई है। अब वह एक अलग तरह की कहानी वाली फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक उलझी हुई प्रेम कहानी की झलक दिखाई गई है। इसमें रश्मिका का किरदार एक परेशान करने वाले सवाल से जूझता है। 
विज्ञापन


यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

द गर्लफ्रेंड - फोटो : एक्स
ट्रेलर में क्या है?
रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि दीक्षित शेट्टी, रश्मिका मंदाना से प्यार करता है। वह उससे शादी करना चाहता है। हालांकि रश्मिका उससे शादी नहीं करना चाहती। कहानी आगे बढ़ती है और दोनों एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। दोनों के बीच एक लड़की आ जाती है, जिससे दीक्षित शेट्टी की नजदीकियां बढ़ती हैं। इसके बाद रश्मिका पर कई इल्जाम लगते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: शाहरुख के बेटे से एली का क्या है कनेक्शन? ज्योतिषी से पूछकर अभिनेत्री ने बदली ये चीज; इंटरव्यू में किया खुलासा
 

द गर्लफ्रेंड - फोटो : एक्स
उलझी हुई है प्रेम कहानी
इसके बाद कहानी में रश्मिका के पिता आते हैं और उन्हें गलतफहमी होती है कि उनकी बेटी के चाल-चलन अच्छे नहीं हैं। रश्मिका काफी परेशान हो जाती हैं। ऐसे में दीक्षित शेट्टी, रश्मिका और उनके पिता को भरोसे में लेते हैं। अब फिल्म रिलीज होने पर यह पता चलेगा कि दीक्षित शेट्टी, रश्मिका के लिए सही पार्टनर है या नहीं।
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का लेखन और निर्देशन राहुल ने किया है। इसके निर्माता धीरज मोगिलिनेनी और विद्या कोप्पिनीदी हैं। फिल्म का टीजर पिछले साल रिलीज हुआ था। इसमें रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी के अलावा राव रमेश, रोहिणी और कौशिक मेहता हैं। फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें