कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों ओटीटी पर रिलीज हुई 'सर्च : नैना द मर्डर केस' सीरीज से चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने साल 2009 में आई अपनी फिल्म 'लक बाय चांस' को लेकर खुलासा किया है। अभिनेत्री ने फिल्म का एक किस्सा साझा किया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
‘लक बॉय चांस’ को लेकर चर्चा हुई शुरू
हाल ही में कोंकणा सेन शर्मा पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुईं। इस दौरान बातचीत में इंटरव्यूयर ने कहा, ‘जब से द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीरीज रिलीज हुई है। उसके बाद से लोग लक बॉय चांस की चर्चा करने लगे हैं और उसे देख रहे हैं।’ यह सुन अभिनेत्री खुशी से हैरान हो जाती हैं।
स्क्रिप्ट पढ़ हैरान हुईं एक्ट्रेस
इसके बाद इंटरव्यूयर ने अभिनेत्री ने पूछा, ‘जब आपको निर्देशक जोया अख्तर ने ये फिल्म ऑफर की तो आपकी क्या प्रतिक्रिया थी?’ इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट मैंने पढ़ी, तो हैरान हो गई, क्योंकि वो पढ़ी गई स्क्रिप्ट्स में सबसे अच्छी थी। अब तुरंत खुशी से भर गई और मैंने कहा कि क्या कल से शूटिंग शुरू कर सकते हैं?' इसके साथ ही उन्होंने अपने आपको किस्मत वाली समझा, जिन्हें लक बॉय चांस फिल्म करने का मौका मिला।
यह खबर भी पढ़ें:
शादी के बाद सेलेना गोमेज ने रिलीज किया पहला गाना, इंस्टाग्राम पर दिखाई झलक; कहा- यह पुरानी यादों की एक बूंद है
कोंकणा सेन शर्मा का वर्कफ्रंट
इस समय कोंकणा सेन शर्मा अपनी सीरीज 'सर्च: द नैना मर्डर केस' में नजर आ रही हैं। इस सीरीज में नैना नाम की एक युवती की कहानी है, जिसकी जिंदगी एक पार्टी के बाद गायब हो जाने के बाद एक खतरनाक मोड़ ले लेती है। कुछ दिनों बाद, उसका शव एक जंगल में मिलता है, जिससे एक चौंकाने वाली हत्या की जांच शुरू होती है। इसके बाद कहानी में और रोमांच बढ़ जाता है।