'द फैमिली मैन' और 'द ट्रायल' के लिए जाने जाने वाले लेखक और निर्देशक सुपर्ण एस. वर्मा जल्द ही शाहबानो बेगम के कोर्ट केस पर आधारित एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। खबर आ रही रहै कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। सुपर्ण एस वर्मा द फैमिली मैन, राणा नायडू, द ट्रायल और सुल्तान ऑफ डेल्ही जैसे अपने वेब शो और बहुचर्चित फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है की सफलता के कारण हाल ही में सुर्खियों में छाए हुए हैं।
सुपर्ण एस. वर्मा अब जल्द ही एक और विवादास्पद और कठिन कोर्ट केस शाहबानो बेगम मामले पर आधारित एक फिल्म का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। शाह बानो बेगम बनाम मोहम्मद अहमद खान मामला, जिसे आमतौर पर शाहबानो बेगम मामले के रूप में जाना जाता है। इस मामले को स्वतंत्रता के बाद के भारत में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जाता है। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मुस्लिम महिला शाहबानो को उनके पति मोहम्मद अहमद ने 62 वर्ष की उम्र में तलाक दे दिया था। उनके शौहर ने 1978 में ही तीन तलाक कहते हुए उनको घर से निकाल दिया था।
Poonam Pandey: फर्जीवाड़ा करने पर पूनम की पीआर एजेंसी ने मांगी माफी, कहा- 'उनकी मां कैंसर से लड़ाई लड़ी हैं'