फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2025: 97वें ऑस्कर के लिए नामांकन की तिथि जारी, जानिए 2025 में कब आयोजित यह प्रतिष्ठित समारोह

Thu, 11 Apr 2024 09:04 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया भर के निर्देशकों का सपना होता है कि वे अपने जीवन में एक बार इस पुरस्कार को जरूर जीत पाए। कल यानि बुधवार को एकेडमी ने साल 2025 में आयोजित होने वाले ऑस्कर समारोह में शामिल होने के लिए प्रविष्टियां भेजने की तारीख का एलान किया है।
विज्ञापन
97वें ऑस्कर समारोह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2025 में आयोजित होने वाले दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड समारोह की तारीख की घोषणा कर दी गई है। साथ ही साथ एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने नामांकन की तिथियों का भी खुलासा कर दिया है। आइए आपको बताते हैं इस कार्यक्रम में कब से कब तक प्रविष्टियां मंगवाई जाएंगी और कैसे जीतने वाली फिल्मों का चुनाव किया जाएगा। 
विज्ञापन


नामांकन की तारीख 
ऑस्कर समारोह फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित समारोहों में से एक समारोह है। दुनिया भर के निर्देशकों का सपना होता है कि वे अपने जीवन में एक बार इस पुरस्कार को जरूर जीत पाए। कल यानि बुधवार को एकेडमी ने साल 2025 में आयोजित होने वाले ऑस्कर समारोह में शामिल होने के लिए प्रविष्टियां भेजने की तारीख का एलान किया है। सामान्य प्रविष्टि और सर्वोत्तम फिल्म के लिए सभी आवेदन 14 नवंबर 2024 तक किए जा सकेंगे। 

Michael Jackson: माइकल जैक्सन की बायोपिक का फर्स्ट ट्रेलर जारी, 'माइकल' की पहली झलक देख फैंस हुए उत्साहित

वोटिंग की तारीख 
दुनिया भर के दर्शक ऑस्कर अवॉर्ड समारोह को बेहद उत्साह के साथ देखते हैं। वे बेसब्री से हर साल ऑस्कर रेड कारपेट पर अपने पसंदीदा सितारों को देखना चाहते हैं। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज और एबीसी ने नामांकन की तारीख की घोषणा करने के साथ वोटिंग की तिथियों का भी खुलासा कर दिया है। ऑस्कर अवॉर्ड के लिए दस श्रेणियों में फिल्मों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए प्रारंभिक मतदान 9 दिसंबर से 13  दिसंबर तक चलेगा। जिसके परिणाम की घोषणा 17 दिसंबर को किए जाएंगे। वहीं नामांकन के लिए मतदान की अवधि 8 जनवरी से शुरू होकर 12 जनवरी 2025 को समाप्त हो जाएगी। आधिकारिक नामांकन शुक्रवार 17 जनवरी 2025 को सामने आएंगे। 

कम उम्र में शिल्पा ने रखा था संगीत की दुनिया में कदम

ऑस्कर समारोह के होस्ट 
विज्ञापन

साल 2024 में ऑस्कर की मेजबानी जिमी किमेल ने की थी। साथ ही साथ निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' को सात पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वहीं साल 2025 में ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में  97वें ऑस्कर समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें