फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Assault Case: पीड़ित अभिनेत्री ने केरल उच्च न्यायालय से नए सिरे से की जांच की मांग, जानें पूरा मामला

Wed, 10 Apr 2024 10:25 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पीड़िता ने मामले में ये दलील दी है कि ये रिपोर्ट रद्द कर दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि कानून प्रणाली को बनाए रखने के लिए और उच्च न्यायालय की निगरानी में एसआईटी द्वारा इसकी जांच की जाए।  
विज्ञापन
साउथ अभिनेता दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2017 में अभिनेत्री से मारपीट के मामले में केरल उच्च न्यायालय में पीड़िता ने याचिका दायर कर मेमोरी कार्ड और पेन ड्राइव में मौजूद घटना के दृश्यों को नए सिरे से जांच का आदेश देने का आग्रह किया है। ये सभी उपकरण न्यायालय की कस्टडी में थे। पीड़िता ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उपकरणों की अवैध पहुंच के संबंध में जांच रिपोर्ट से पता चलता है कि जांच करने वाले प्राधिकारी ने उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार निष्पक्ष और पूर्ण जांच नहीं की है। 

विज्ञापन

पीड़िता ने की दोबारा जांच की मांग
पीड़िता ने मामले में ये दलील दी है कि ये रिपोर्ट रद्द कर दी जानी चाहिए। साथ ही आग्रह किया है कि कानून प्रणाली को बनाए रखने के लिए और उच्च न्यायालय की निगरानी में एसआईटी द्वारा इसकी जांच की जाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस और एजेंसियों को जांच में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जांच प्राधिकारी ने इसे जानबूझकर तथ्यों को छिपाया। उन्होंने दावा किया कि दोनों उपकरण न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यक्तिगत हिरासत में थे। ये किसी अदालत की सुरक्षित हिरासत में नहीं थे।  

BMCM: बड़े मियां छोटे मियां के एक्शन सीन में इस्तेमाल हुए हैं असली हथियार, ईद पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा धमाल
विज्ञापन


जानबूझकर जांच से रखा गया दूर

अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया है कि दो उपकरणों में दृश्यों तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का पता लगाने का कोई भी प्रयास नहीं किया गया था। जांच प्राधिकरण ने बिना किसी पुष्टि के दोषियों के बयान को गलत तरीके से स्वीकार कर लिया। इसके साथ उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर जांच से दूर रखा गया और लिखित दलीलें देने की भी अनुमति नहीं दी गई। इसके साथ ही पीड़िता ने दावा किया है कि फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, मेमोरी कार्ड को तीन बार एक्सेस किया गया था, जबकि ये अदालत की हिरासत में था। 

विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला

उन्होंने दोषियों को सजा सुनिश्चित करने के लिए नए सिरे से जांच की मांग की है। तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री का 17 फरवरी, 2017 की रात को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था और जबरन उनकी कार में घुसकर दो घंटे तक कथित तौर पर उनके छेड़छाड़ की थी। उन लोगों ने अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में अभिनेता दिलीप समेत 10 आरोपी हैं और पुलिस ने सात को गिरफ्तार किया है। दिलीप को गिरफ्तार किया गया था, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

Non Veg on Indigo: अयोध्या जा रहे अभिनेता को इंडिगो ने परोसा मांसाहारी नाश्ता, 35 हजार फिट ऊंचाई पर मचा बवाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें