हाल ही में अभिनेता विश्वक सेन के घर पर चोरी हुई, जिसमें चोरों ने लाखों रूपयों के सामान उड़ा दिए हैं। इस खबर ने अभिनेता को परेशना कर दिया है। इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, चोरी हुए सामान में महंगे आभूषण भी हैं।
कब हुई घटना?
बीते रविवार को अभिनेता के घर पर चोरी की घटना सामने आई थी। एम 9 की रिपोर्ट के अनुसार चोरी घर के तीसरे मंजिल में हुई, जहां विश्वक की बहन वनमई रहती थी। यह घटना 16 मार्च को सुबह 5:50 बजे हुई, उस समय अभिनेता अपने घर पर नहीं थे। उनकी बहन के सोने वक्त चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया, बाद में पता लगने पर विश्वक सेन के पिता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई।
यह खबर भी पढ़ें:
India's Got Latent: महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को दूसरी बार किया तलब, इस तारीख को दर्ज कराने होंगे बयान
हीरे-जवाहरात हुए गायब
शिकायत में कई रिपोर्ट्स का कहना है कि उनके घर से हीरे की अंगूठी, सोने के आभूषण और 2.2 लाख रूपये नगद चोरी हुए हैं। चोरी के समय अभिनेता विश्वक सेन अपने घर पर नहीं थे, ऐसा दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है। पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुट चुकी हैं। सुराग जुटाने के लिए पुलिस फिंगर प्रिंट, सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है। साथ ही अभी तक इस मामले में कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार करने की भी सूचना सामने आई है। जांच को तीव्र गति से आग बढ़ाया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें:
Veera Dheera Sooran: विक्रम के फैंस का जल्द खत्म होगा इंतजार, इस दिन आएगा 'वीरा धीरा सूरन' का ट्रेलर
विश्वक सेन का वर्कफ्रंट
अगर अभिनेता के काम की बात करें तो विश्वक सेन को आखिरी बार तेलुगू फिल्म 'लैला ' में देखा गया था, जिसे उनके भद्दे और अश्लील हास्य के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।