तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं- कोर्ट मैरिज से दिक्कत नहीं
शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में फराह खान ने तेजस्वी से करण कुंद्रा के साथ उनकी शादी का प्लान जनना चाहा। इस पर तेजस्वी ने खुलासा किया कि वे सादगी के साथ शादी करना चाहेंगी। करण पंजाबी हैं और तेजस्वी महाराष्ट्रीयन। ऐसे में फराह ने पूछा कि उनकी शादी किस तरह की होगी? इस सवाल के जवाब में तेजस्वी ने खुलासा किया, 'मुझे नॉर्मल कोर्ट मैरिज से कोई दिक्कत नहीं है। हम लोग फिर घूमेंगे, फिरेंगे ऐश करेंगे'।
यह खबर भी पढ़ें:
Taapsee Pannu: ‘गांधारी’ की शूटिंग हुई पूरी, अभिनेत्री ने फिल्म को लेकर शेयर किए अनुभव
बिग बॉस 15 में हुईं आंखें चार
इस दौरान तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की पहली मुलाकात का भी जिक्र हुआ। हिना खान ने उनकी लव स्टोरी के बारे में सवाल किया। तेजस्वी ने बताया कि वे और करण एक रियलिटी शो में मिले थे। उन्होंने कहा, 'एक दिवाली सीक्वेंस था। हम डांस कर रहे थे और हैप्पी दिवाली की शुभकामना देने के लिए एक-दूसरे की ओर बढ़े। और तभी अचानक कुछ हुआ। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को 'बिग बॉस 15' के दौरान एक-दूजे से प्यार हुआ।
यह खबर भी पढ़ें:
Ayushmann Khurrana: 'फिट इंडिया' आइकन बने आयुष्मान खुराना, लोगों को फिटनेस और सेहत के लिए करेंगे प्रेरित
ये प्रतिभागी हैं शो का हिस्सा
शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में विकास खन्ना, फराह खान और रणवीर बरार जज हैं। कुकिंग रियलिटी शो का प्रीमियर 25 जनवरी, 2025 को हुआ था। तब से यह दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। वर्तमान में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के प्रतियोगी अर्चना गौतम, गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, फैजल शेख और उषा नाडकर्णी हैं। जल्द ही इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है।