फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohena Kumari: ये रिश्ता क्या कहलाता है की ये अभिनेत्री दूसरी बार बनने जा रही मां, डांस कर सुनाई खुशखबरी

Wed, 13 Mar 2024 02:13 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। मोहिना ने ये खुशखबरी डांस वीडियो पोस्ट कर साझा की है। 
 
विज्ञापन
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। अभिनेत्री ने साल 2022 में पति सुयश रावत के साथ मिलकर अपने पहले बच्चे अयांश का स्वागत किया था। वहीं साल 2024 में अभिनेत्री ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी पोस्ट के जरिए साझा की है। मोहिना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

मोहिना ने डांस कर सुनाई खुशखबरी  

साझा किए गए वीडियो में मोहिना कुमारी सिंह 'आओगे जब तुम ओ साजना' गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस दौरान मोहिना गुलाबी रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही उनका बेबी बंप भी साफ झलक रहा है। वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने फैंस को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सुनाई है। मोहिना ने पोस्ट को कैप्शन दिया है, 'मैं अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान इस ट्रैक को सुनती थी, जब मैं अयांश के इस दुनिया में आने का इंतजार कर रही थी।'

विज्ञापन


Aishwaryaa Rajinikanth: 'मैं उनके लिए खुश हूं...' तलाक के बाद पहली बार धनुष को लेकर बोलीं ऐश्वर्या रजनीकांत

दूसरी बार मां बनेंगी मोहिना 

मोहिना कुमारी सिंह ने कैप्शन में आगे लिखा है, 'अपने पहले बच्चे के जन्म का अनुभव करने के बाद ये शब्द मेरे लिए अधिक अर्थपूर्ण हो गए। अयांश के हमारे जीवन में आने से हमारा जीवन सुंदर और समृद्ध हो गया है। मैं इन शब्दों को गतिविधि के माध्यम से जीवंत बनाना चाहती थी क्योंकि मैं खुशी के नए बंडल के आगमन की प्रतीक्षा कर रही हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Pulkit Kriti Wedding Live: पुलकित-कृति के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए शुरू,आज होगी मेहंदी, शादी की डेट भी आई सामने

मोहिना की निजी जिंदगी, करियर

मोहिना सिंह एक डांसर, कोरियोग्राफर, यूट्यूबर पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति गोयनका सिंघानिया की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। मोहिना रीवा के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। 14 अक्तूबर 2019 को, उन्होंने राजनेता और बिजनेसमैन सुयश रावत से शादी की, जो उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे हैं। दंपति ने 15 अप्रैल 2022 को बेटे अयांश का स्वागत किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें