ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस 7 का विजेता चुन लिया गया है। बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है।
क्या रियलिटी शो ‘बिग बॉस-7’ का चैंपियन चुन लिया गया है? चर्चा यही है। इस शो को गौहर खान ने जीत लिया है। उल्लेखनीय है कि इस शो के आखिर में चार फाइनलिस्ट बचे हैः गौहर खान, संग्राम सिंह, एजाज खान और तनीषा।
लेकिन सूत्रों की मानें तो इस शो का विजेता गौहर को घोषित किया जाना तय हो चुका है। कारण यह कि उन्हें जबर्दस्त वोट मिल रहे हैं।
प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों के अनुसार आखिरी वक्त में जो जबर्दस्त वोटिंग हो रही है, उसमें शो में अब तक सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रहीं तनीषा पिछड़ गई हैं। संग्राम सिंह जिनकी इमेज अभी तक बड़ी साफ थी, इस सप्ताह दो बार साथियों से लड़ते दिखे हैं।
जिससे उन्हें मिलने वाले वोटों की संख्या में कमी आई है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि गौहर के एक पूर्व अमीर बॉयफ्रेंड ने बाहर से उन्हें जिताने का बीड़ा उठा रखा है। उसकी ओर से गौहर के लिए दनादन एसएमएस कराए जा रहे हैं। अब देखना यह है कि इस विवादास्पद शो का अंत क्या बिना विवाद के हो पाएगा?