फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में क्याें फूट-फूटकर रोने लगीं उर्फी? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Thu, 13 Oct 2022 01:47 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बेबाक और बिंदास रहने वाली उर्फी जावेद इमोशनल हो गईं। हमेशा अपने फैशन के लिए ट्रोल होने वाली उर्फी अपने दोस्तों का प्यार देख भावुक हो गईं। लेकिन, ऐसा हुआ जिसकी वजह से उर्फी की आंखों नम हो गईं। पढ़िए...
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इमोशनल होती दिख रही हैं। इस वीडियो को देख हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि हमेशा बिंदास रहने वाली उर्फी भावुक हो गईं? आखिर क्यों अपने दोस्तों के सामने उर्फी फूट-फूट कर रोने लगी? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

दरअसल, अपनी हॉटनेस और बोल्ड अंदाज से महफिल में आग लगा देने वाली उर्फी 25 साल की होने वाली हैं। 15 अक्तूबर को वह अपना 25वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। हालांकि, जन्मदिन से तीन दिन पहले ही एक्ट्रेस के दोस्तों ने प्री बर्थडे सेलिब्रेट कर उन्हें सरप्राइज दिया। सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल होने वाली उर्फी जावेद को जब दोस्तों का प्यार मिला तब वह भावुक हो गईं।

करवा चौथ पर तन्हाई में ऋषभ पंत को खोजती दिखीं उर्वशी की नजरें? बोलीं- गुल-ए-गुलजार हो तुम

उर्फी के दोस्तों उनके बर्थ डे से पहले उन्हें स्पेशल फील करवाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने एक पार्टी थ्रो की। जिसमें दोस्तो का प्यार देखकर उर्फी इमोशनल हो गई, उनकी आंखों में आंसू आ गए। अब उर्फी का यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और वीडियो को देखकर लोग अपना रिएक्शन दे रहे है।

कटरीना ने विक्की से शादी के बाद पहली बार बयां किया दिल का हाल, बोलीं- सात फेरे लेने के बाद...

विज्ञापन

बता दें कि उर्फी अपनी बोल्डनेस और अतरंगी फैशन सेंस की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। लेकिन इन सबके बावजूद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उर्फी, हाल ही में रिलीज हुए गाने 'हाय हाय ये मजबूरी' को लेकर चर्चाओं में हैं। यह गाना सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 नेहा कक्कड़ की आवाज के साथ सपना चौधरी ने लगाई आग, धांसू डांस देख फैंस बोले- चलती फिरती तबाही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें