फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में दिख सकता है आपका परिचित

Wed, 07 Sep 2016 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉपुलर टीवी शो बिग-बॉस सीजन 10 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। खबर है कि इस सीजन में सेलेब्रिटीज के साथ कुछ आम चेहरे भी नजर आएंगे। हो सकता है कि वो आप ही हों, इसके लिए बस एक शर्त पूरी करनी होगी। बिग बॉस में आम जनता के लिए एंट्री की जानकारी कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने दी थी।
विज्ञापन


शो की तैयारी पूरी हो चुकी है। मीडिया में तो उन नामों का भी जिक्र होने लगा है जो बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे। लेकिन लोगों की दिलचस्पी उस आम चेहरे के लिए‌ ज्यादा है जो इन सेलेब्रिटीज के साथ शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएगा।

राज नायक ने बताया था कि आम चेहरे को जनता के बीच से ही चुना जाएगा। शो में डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, बैंकर, एंटरप्रेन्योर, होम मेकर, टैक्सी ड्राइवर कोई भी पार्टिसिपेट कर सकता है। यदि आपमें एंटरटेन करने का हुनर है तो ये आपके लिए अच्छा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है।
विज्ञापन


शो में भाग लेने के लिए लोगों ने अपना 3 मिनट का वीडियो बनाकर चैनल को भेजा था। इसी के आधार पर कंटेस्टेंट का चुनाव किया गया है। बता दें कि बिग बॉस 6 में वाइल्ड कार्ड के जरिए आम आदमी काशिफ कुरैशी की एंट्री हुई थी लेकिन वो टीआरपी नहीं ला पाए थे और एक ही हफ्ते में घर से एलिमिनेट हो गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें