जी टीवी का जैस्मिन भसीन और नमन शॉ स्टारर टशन-ए-इश्क का सफर खत्म होने को है। चैनल सूत्रों ने इसकी पुष्टि कर दी है। शो की आखिरी तारीख 16 सितंबर मुकर्रर कर दी गई है। शो ने एक साल की जर्नी तय की। उसकी यात्रा पर विराम लगाने की वजह स्पष्ट नहीं है।
सूत्रों ने महज इतना बताया कि शो की टीआरपी बेअसर थी। सिद्धांत के चैनल छोड़ने के बाद सब को लगा कि शो की पॉपुलैरिटी गोते लगाना शुरू करेगी, पर ऐसा नहीं हुआ। चैनल ने शो को बेवजह खींचने की बजाय उसे सही नोट पर खत्म करना मुनासिब समझा।