फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma: तुनिशा के को-स्टार शीजान पर फूटा सारा खान का गुस्सा, कहा- लोग रिलेशनशिप में क्यों आते हैं जब..

Sun, 25 Dec 2022 05:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस पोस्ट में सारा खान ने यह भी लिखा कि प्रेमियों के धोखा देने पर अगर सही समय पर उनकी काउंसलिंग हो जाती तो आज तुनिशा और प्रत्यूषा जैसी जिंदगियां इस तरह से खत्म नहीं होती। 
विज्ञापन
सारा खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' फेम तुनिशा शर्मा के अचानक आत्महत्या कर लेने से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हर शख्स सदमे में है। छोटे पर्दे के कई सितारों ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताया है। इनमें से एक सारा खान भी हैं। सारा ने एक पोस्ट के जरिए तुनिशा को श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनके कथित बॉयफ्रेंड पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। 

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: इस खास शख्स ने दिया सामंथा को क्रिसमस गिफ्ट, बढ़ाया एक्ट्रेस का हौसला

तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने तुनिशा के को-स्टार और कथित बॉयफ्रेंड शीजान खान पर निशाना साधते हुए लिखा कि कुछ लोग दूसरों की भावनाओं के साथ क्यों खेलते हैं, जब वे जानते हैं कि यह उनके मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट कर सकता है। उन्होंने नोट में लिखा, "फिर एक युवा ने कीमती जीवन को गंवा दिया। कोई आश्चर्य नहीं कि जब आप प्यार में होते हैं तो यह सबसे अद्भुत एहसास होता है और फिर भी जब प्यार में धोखा दिया जाता है तो यह सबसे विनाशकारी भावना पैदा कर सकती है। यह आपको अपना जीवन समाप्त करने के लिए भी प्रेरित करता है। जब लोग एक-दूसरे के प्रति वफादार नहीं हो सकते तो लोग रिलेशनशिप में क्यों आते हैं? जब आप जानते हैं कि यह मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट कर सकता है तो किसी की भावनाओं के साथ क्यों खेलते हैं। यह आपके दिमाग को एक क्षण के लिए इतना हताश और कमजोर कर सकता है कि यह आत्महत्या तक के लिए प्रेरित कर सकता है।'' 
Bigg Boss 16: बिग बॉस के कंटेस्टेंट ने सलमान को जन्मदिन पर दिया धमाकेदार सरप्राइड, देख इमोशनल हुए 'भाईजान'
विज्ञापन

तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आगे उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि इससे पूरे परिवार को सफर करना पड़ता है। इस पोस्ट में सारा ने मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए कहा कि लोगों में इसको लेकर और अधिक जागरुकता लानी चाहिए। पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि प्रेमियों के धोखा देने पर अगर सही समय पर उनकी काउंसलिंग हो जाती तो आज तुनिशा और प्रत्यूषा जैसी जिंदगियां इस तरह से खत्म नहीं होती। बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस ने तुनिशा के को-स्टार शीजान को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।
KBC 14: 'मेरे और विक्की के हालात एक जैसे...', आखिर बिग बी ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें