पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक 20 वर्षीय एक्ट्रेस का निधन दम घुटने की वजह से हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शनिवार को तुनिशा ने अपने टीवी शो अलीबाबा के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। तुनिशा ने अपने को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए जेजे हॉस्पिटल में भेज दिया था। चार-पांच डॉक्टरों की मौजूदगी में एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान इसकी वीडियोग्राफी भी की गई।
Tunisha Sharma: तुनिशा के को-स्टार शीजान पर फूटा सारा खान का गुस्सा, कहा- लोग रिलेशनशिप में क्यों आते हैं जब..
शीजान खान, तुनिशा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि तुनिशा के आत्महत्या करने के बाद उनकी मां ने शीजान पर कई गंभीर अरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस की मां के मुताबिक शीजान के उकसावे की वजह से ही उनकी बेटी ने ऐसा कदम उठाया है। तुनिशा की मां की शिकायत पर शीजान के खिलाफ धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। देर रात पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल एक्टर चार दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।
Samantha Ruth Prabhu: इस खास शख्स ने दिया सामंथा को क्रिसमस गिफ्ट, बढ़ाया एक्ट्रेस का हौसला