फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunisha Sharma Death Case: शीजान खान की जमानत याचिका स्थगित, अब 9 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

Sat, 07 Jan 2023 05:29 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तुनिशा शर्मा की मौत के बाद शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, आज वसई कोर्ट  ने अभिनेता की जमानत याचिका को स्थगित करते हुए सुनवाई की अगली तारीख दे दी है।
विज्ञापन
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद अभिनेत्री की मां की शिकायत पर कोस्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शीजान खान के वकील की ओर से वसई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने स्थगित कर दिया है। अब यह सुनवाई 9 जनवरी को होगी।

विज्ञापन

 
कोर्ट में शीजान खान और सरकारी वकील के पक्ष को सुना गया। सरकारी वकील ने बताया कि तुनिशा का परिवार अंतिम संस्कार के बाद से पूजा-पाठ के लिए चंडीगढ़ में है और उनके वकील हाई कोर्ट की सुनवाई में है। ऐसे में 13 जनवरी तक सुनवाई को टाल दिया जाए। इसके जवाब में शीजान के वकील का कहना था कि जानबूझकर देरी की जा रही है। वहीं, कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जमानत याचिका को स्थगित कर दिया और 9 जनवरी को अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी।


 
तुनिशा की मां ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, तो अभिनेता की बहनों ने सभी आरोपों को गलत बताया है। तुनिशा की मां का कहना था कि शीजान ने उनकी बेटी को थप्पड़ मारा था और वह हिजाब पहनने के लिए कहता था। हालांकि शीजान की बहनों ने हिजाब को लेकर साफ तौर पर कहा कि वह शूटिंग के दौरान गणपति पूजन का फोटो था, जिसमें तुनिशा के सिर पर हिजाब दिख रहा है। ऐसे में हिजाब पहनाने की यह कहानी झूठी है।
विज्ञापन

Suhana Khan-Agastya Nanda: सुहाना खान संग इश्क फरमा रहे बिग बी के नाती अगस्त्य! तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन

 
वहीं, लेटेस्ट खबरों के अनुसार पुलिस ने शीजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के साथ की गई चैट को रिट्रीव कर लिया है। दोनों के बीच तुनिशा की मौत के बाद काफी देर तक बात हुई थी, जिसके बाद उन्होंने वाट्सएप मैसेज डिलीट कर दिए थे। वहीं, यह बात भी सामने आई है कि शीजान से ब्रेकअप के बाद भी तुनिशा बार-बार मैसेज करती थीं और अभिनेता उसे इग्नोर कर देते थे।
Shahrukh Khan: शाहरुख के NGO ने की अंजलि के परिवार की आर्थिक मदद, दरियादिली देख फैंस बोले- सलाम किंग खान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें