फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 18: ‘अनुपमा’ ने फिर की शानदार वापसी, जानिए टीआरपी लिस्ट में ‘उड़ने की आशा’ और बाकी सीरियल का हाल

Thu, 15 May 2025 05:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में टीवी सीरियल की 18वां हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आई है। इस बार रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ ने बाजी मारी है, यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है। जानिए, बाकी सीरियल टीआरपी लिस्ट में कौन से स्थान रहे? 
 
विज्ञापन
सीरियल 'अनुपमा', 'उड़ने की आशा' और 'जादू तेरी नजर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल ‘अनुपमा’ काफी समय से टीआरपी लिस्ट में पिछड़ रहा था लेकिन इसने 18वां हफ्ते में वापसी की है और इस बार पहला स्थान हासिल किया है। इस सीरियल के अलावा लिस्ट में कौन-कौन से सीरियल जगह बनाने में कामयाब रहे, जानिए। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन

'उड़ने की आशा', 'अनुपमा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘अनुपमा’ ने इस सीरियल को पछाड़ा 
सीरियल ‘अनुपमा’ में रुपाली गांगुली लीड रोल में नजर आती हैं। यह सीरियल महिला दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। 18वें हफ्ते में इस सीरियल को 1.8 की टीआरपी मिली है। इसने सीरियल ‘उड़ने की आशा’ को इस बार पछाड़ा है। सीरियल ‘उड़ने की आशा’ काफी समय से टॉप पर बना हुआ था। इस हफ्ते ‘उड़ने की आशा’ को 1.8 की टीआरपी मिली है लेकिन यह दूसरे स्थान पर है। 

ये खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly: पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले तुर्किये पर भड़कीं रुपाली, भारतीयों से की 'बायकॉट' की अपील 

टॉप 5 में ये सीरियल हुए शामिल 
तीसरे स्थान पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने जगह बनाई है, 18वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इसे 1.6 की टीआरपी मिली है। वहीं चौथे स्थान पर ‘जादू तेरी नजर’ सीरियल है, इसको 1.5 की टीआरपी मिली है। पांचवें स्थान पर ‘लक्ष्मी का सफर’ सीरियल है, इसे 1.5 की टीआरपी इस बार मिली है। 

ये खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: टीवी की बहुओं ने सोशल मीडिया पर चलाया ऑपरेशन सिंदूर, फॉलोअर्स की परवाह किए बगैर किया ये काम 

ये सीरियल भी लिस्ट में हुए शामिल 
कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को 1.4 की टीआरपी मिली है, यह सीरियल कई सालों से दर्शकों को हंसा रहा है। अब भी इसकी कॉमेडी दर्शकों को पसंद आती है। वहीं ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ को 1.4 की टीआरपी इस हफ्ते मिली है। इसके अलावा ‘मंगल लक्ष्मी’ की टीआरपी 1.4 है। ‘लाफ्टर शेफ 2’ को 18वें हफ्ते में 1.3 की टीआरपी मिली है। यह सभी शो टॉप टेन शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें