फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CID: मरकर जिंदा होने वाले पहले किरदार नहीं एसीपी प्रद्युमन, इस मामले में रिकॉर्ड बना चुके हैं ये टीवी एक्टर्स

Wed, 14 May 2025 04:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सीरियल ‘सीआईडी’ में एसीपी प्रद्युमन (शिवाजी साटम) के किरदार का ट्रैक खत्म कर दिया गया। सीरियल में एसीपी प्रद्युमन की मौत दिखाई गई। जल्द ही फैंस की डिमांड पर यह किरदार फिर से ‘सीआईडी’ में दिखेगा। इससे पहले भी कई टीवी सीरियल में कई किरदार मरकर फिर जिंदा हुए और उनका ट्रैक फिर से चलाया गया।

विज्ञापन
टीवी सीरियल के आइकोनिक किरदार - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे पर यानी टीवी सीरियल में कई किरदार इतने मशहूर हो जाते हैं कि दर्शक उनके बिना सीरियल की कल्पना भी नहीं कर पाते। यही कारण है कि कई टीवी सीरियल में मशहूर किरदारों के मर जाने पर दर्शक दुखी हो जाते हैं। कई बार तो दर्शकों की डिमांड पर इन आइकॉनिक कैरेक्टर्स की वापसी तक सीरियल में की जाती है। जानिए, ऐसे ही कुछ टीवी सीरियल के किरदारों के बारे में जो मरने के बाद फिर से टीवी सीरियल में वापस लौटे या उन्हें जिंदा दिखाया गया। 

विज्ञापन

एसीपी प्रद्युमन 
सीरियल ‘सीआईडी’ दर्शकों का मनोरंजन लगभग 21 साल तक करता रहा, फिर इस सीरियल ने ब्रेक लिया और छह साल बाद वापसी। नए सीजन में सभी किरदारों को पुराने एक्टर्स ने ही निभाया। हाल ही में इस सीरियल में एसीपी प्रद्युमन (शिवाजी साटम) की मौत दिखाई गई। इस ट्रैक से दर्शक खुश नहीं हुए। एक बार फिर से दर्शकों की डिमांड पर एसीपी प्रद्युमन का किरदार इस सीरियल में वापसी कर रहा है।  

अमर उपाध्याय - फोटो : इंस्टाग्राम

मिहिर वीरानी 
लगभग 25 साल पहले मशहूर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लीड कैरेक्टर तुलसी (स्मृति ईरानी) के पति मिहिर वीरानी की मौत को दिखाया गया। इस बात को दर्शकों ने किसी सदमे की तरह लिया। पब्लिक डिमांड पर ही मिहिर (अमर उपाध्याय) की वापसी सीरियल में हुई। जब मिहिर के किरदार की वापसी सीरियल में हुई तो टीआरपी के रिकॉर्ड टूट गए थे। 

 

मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

शिवन्या 
सीरियल ‘नागिन(2016)’ टीवी पर काफी मशहूर हुआ, इसके शुरुआती सीजन में मौनी रॉय ने शिवन्या नाम का किरदार निभाया था। इस किरदार को भी एक बार सीरियल में मार दिया गया था लेकिन नागमणि की मदद से फिर से यह किरदार जिंदा हुआ। इस तरह से एक बार फिर मौनी रॉय नागिन सीरियल में लीड रोल निभाती दिखीं।

विज्ञापन

संतोषी 
सीरियल ‘संतोषी’ एक माइथोलॉजिकल सीरियल था, इसमें लीड रोल में रतन राजपूत नजर आईं। संतोषी का रोल रतन ने किया था। यह किरदार भी सीरियल में एक बार मरता है लेकिन दिव्य शक्ति से फिर जिंदा हो जाता है। 

अम्मा जी 
सीरियल ‘ना आना इस देस लाडो’ में मेघना मलिक ने अम्मा जी का रोल किया था, यह एक दबंग महिला का किरदार था। इस किरदार को भी साजिश करके उसके दुश्मन मारते हैं लेकिन कुछ वक्त के बाद सीरियल में इसी किरदार की वापसी होती है। 

ये किरदार भी मरकर हुए जिंदा 
सीरियल 'कसौटी जिंदगी' की में अनुराग बासु (सिजान खान)और प्रेरणा (श्वेता तिवारी) के किरदार भी एक-एक बार मरकर सीरियल में जिंदा हुए थे। सीरियल में जब भी इस तरह के ट्रैक दिखाए गए, दर्शकों ने इन्हें खूब पसंद किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें