अक्षय कुमार, सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान शो में वकील की भूमिका निभाने वाले किकू शारदा अक्षय कुमार से बातचीत करने पहुंचे। यहां विक्की और कटरीना की शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं अभी-अभी राजस्थान की एक हाई प्रोफाइल शादी अटेंड कर कर आया हूं।’
अक्षय कुमार, सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
किकू ने आगे कहा कि, ‘आप लोगों को विश्वास नहीं होगा मैंने अपने जीवन में ऐसी शादी कभी नहीं देखी।’ इस पर अक्षय ने उनसे सवाल किया, ‘क्यों?’ अक्षय को जवाब देते हुए किकू ने कहा ‘क्योंकि उन्होंने मुझे शादी देखने ही नहीं दी, लेकिन सब कौशल मंगल से हो गया।’
किकू की बात सुन अक्षय ने कटरीना के बारे में बात करते हुए पूछा, ‘तो अपनी शादी में किटकैट जरूर खाई होगी।’ अभिनेता का यह सवाल सब वहां मौजूद सभी लोग हंसते नजर आए। गौरतलब है कि अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर फिल्म 'अतरंगी रे' 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक जादूगर की भूमिका में नजर आएंगे।