अमिताभ बच्चन के सामने होने लगती है पेट में गुड़गुड़
कपिल ने केबीसी पर जाने का अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘मुझे कई बार केबीसी के सेट पर जाने का मौका मिला है। वहां का जो माहौल है, म्यूजिक है और जो सेटअप है वो बहुत ही इंटेंस है। ऊपर से अमिताभ सर जिस तरह से बोलते हैं, सर मुझे ऐसे मत देखिए, मैं इसमें आपकी कोई मदद नहीं कर सकता हूं। उनकी आवाज भी ऐसी है जिसे सुनने के बाद आप जिस कुर्सी पर बैठे हैं वहीं बैठे-बैठे आपके गुड़गुड़ होता रहता है।
केबीसी 13: अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खूबसूरत लड़कियों से पूछते हैं आसान सवाल
कपिल ने अपने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, ‘मैंने एक बात देखी है, जैसे सोनाली जैसी खूबसूरत लड़की चली जाए तो बच्चन साहब के सवाल अलग हो जाते हैं। जैसे गुलाब का फूल किस रंग का होता है। और जब हम चले जाए तो वो पूछते हैं कि हुमायूं कब आया था? अगर हम बता भी दें कि किस वक्त किस साल आया था? फिर आगे बढ़ते हैं कि कितने बजे आया था?
सोनू सूद के साथ पहुंचें थे कपिल
कपिल शर्मा नवम्बर में सोनू सूद के साथ अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 13 में पहुंचें थे जहां उन्होंने कई सवालों के सही जवाब देते हुए 25 लाख रुपए जीते। इस दौरान कपिल अमिताभ बच्चन के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आए।