फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejasswi Prakash House: मुंबई में आलीशान घर में रहती हैं तेजस्वी प्रकाश, मंदिर देख खुश हो जाएगा आपका मन

Sat, 13 Nov 2021 10:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। तेजस्वी ने कई हिट टीवी सीरियल्स में काम किया है। एक्ट्रेस बिग बॉस 15 में नजर आ रही हैं। घर में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की नजदीकियां भी बढ़ रही हैं। करण कई बार तेजस्वी को अपनी फीलिंग के बारे में बता चुके हैं और दोनों के रिश्ते को फैंस भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दूसरी तरफ शो में तेजस्वी प्रकाश की गेम को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में फैंस तेजस्वी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। आज हम आपको तेजस्वी प्रकाश के आलीशान घर के बारे में बताना जा रहे हैं, जिसे एक्ट्रेस ने काफी प्यार से सजाया है।

विज्ञापन

तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Tejasswi Prakash instagram
शानदार है एक्ट्रेस का घर
तेजस्वी प्रकाश का मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसमें एक्ट्रेस ने आराम की सभी चीजों को शामिल किया है। एक्ट्रेस ने काफी खूबसूरती से अपने घर को सजाया है, जहां से वह अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
खूबसूरत मंदिर
तेजस्वी प्रकाश भगवान में काफी विश्वास रखती हैं। बिग बॉस में भी वह कई बार गणपति बप्पा का नाम लेते हुए नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस के घर में एक खूबसूरत मंदिर है, जहां पर तेजस्वी ने गणपति बप्पा की मूर्ति को विराजमान किया हुआ है।

तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
बेडरूम
तेजस्वी प्रकाश का बेडरूम काफी सुंदर है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनके बेडरूम की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने अपना बेडरूम को काफी सिंपल रखा हुआ है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता है।
विज्ञापन

तेजस्वी प्रकाश - फोटो : Tejasswi Prakash instagram
लिविंग एरिया
तेजस्वी प्रकाश ने अपने लिविंग रूम को ऑल व्हाइट टच दिया हुआ है। उन्होंने अपने लिविंग रूप को काफी आरामदायक बनाया हुआ है, जहां पर वह अक्सर अपने फ्री टाइम को एंजॉय करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें