हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेन्मेंट टेलीविजन के वीक 5 की रेटिंग आ गई है। इस बार ये रेटिंग कई नए सरप्राइज लेकर आई है। आइए जानें टैम रेटिंग के पांचवे सप्ताह 27 जनवरी से 02 फरवरी के बीच छोटे परदे पर क्या बड़े बदलाव आए।
स्टार प्लस हुआ नंबर वन इस समय एंटरटेन्मेंट चैनल में स्टार प्लस सबको मात दे एक बार फिर से अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है।
इस बार स्टार प्लस 281 जीआरपी के साथ नंबर वन पर है। हालांकि पिछले सप्ताह इसकी रेटिंग डाउन हो गई थी और ये नंबर दो पर चला गया था। वहीं नंबर वन से जीटीवी 214 जीआरपी के साथ नंबर दो पर आ गया है। कलर्स पांचवें सप्ताह भी 210 जीआरपी के साथ तीसरे नंबर की पोजीशन पर बरकरार है।
इनकी गिर रही है रेटिंग सोनी चैनल की रेटिंग लगातार गिरती जा रही है। पिछले सप्ताह इस चैनल की रेटिंग जहां 186 थी वहीं अब ये चैनल 159 जीआरपी के साथ नंबर चार पर अपनी पोजीशन बरकरार रखे हुए है। इतना ही नहीं, सब टीवी की रेटिंग भी लगातार गिर रही है। 145 जीआरपी से गिरकर 133 जीआरपी के साथ सब टीवी नंबर पांच पर अपनी जगह बरकरार रखे हुए है।
लाइफ ओके ने किया कमाल यूं तो लाइफ ओके चैनल की रेटिंग बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन फिर भी पिछले दो सप्ताह के मुकाबले लाइफ ओके की रेटिंग बढ़ी है। 114 और 119 जीआरपी से बढ़कर लाइफ ओके चैनल 121 जीआरपी के साथ नंबर 6 पर अपनी जगह बरकरार रखे हुए है।
ये फिक्शन शोज अभी भी बरकरार हैं टॉप पर टॉप 10 की लिस्ट में यूं तो कई धारावाहिक अपनी जगह बनाने में कामयाब होते हैं लेकिन पिछले पांच सप्ताह से कुछ शोज ऐसे हैं जो नंबर वन, टू और थ्री की पोजीशन पर हैं। उन्हीं में से है कलर्स पर आने वाला धारावाहिक 'बालिका वधु' और 'ससुराल सिमर का', स्टार प्लस पर प्रसारित 'दिया और बाती हम' और सब टीवी पर प्रसारित होने वाला 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भी ऐसे ही धारावाहिक हैं। ये तीनों ही शोज ऐसे हैं जो कभी एक साथ नंबर वन पर आ जाते हैं तो कभी कोई नंबर टू और थ्री पर।
अब देखना होगा कि आने वाले सप्ताह में कौन सा एंटरटेन्मेंट चैनल नंबर वन पर आता है और कौन सा शो किसे मात दे आगे निकलता है।