फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते की टीवी रेटिंग में आए कई उतार-चढ़ाव

Tue, 22 Jan 2013 10:48 AM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के दूसरे सप्ताह यानी 6 जनवरी से 12 जनवरी तक के पॉपुलर एंटरटेंन्मेंट चैनल और पॉपुलर शोज की रेटिंग आ चुकी है। नए साल के दूसरे सप्ताह की रेटिंग में कई बदलाव आए हैं। आइए जानें कौन सा धारावाहिक हुआ नंबर वन, कौन आया टॉप 10 में।
विज्ञापन


फिक्शन शोज में बालिका वधु है नंबर वन
पिछले सप्ताह की तरह ही इस सप्ताह भी 'बालिका वधु' नंबर वन रहा। पांच दिनों के सोमवार से शुक्रवार के 'हिंदी जनरल एंटरटेन्मेंट कैटेगिरी' के फिक्शन शोज में 'बालिका वधु' अपनी जगह ज्यों की त्यों बनाए हुए है। लेकिन इसके अलावा भी कुछ शोज हैं जिनकी रेटिंग आगे-पीछे हुई है।

टॉप 10 में आए ये धारावाहिक
टॉप 10 में इस बार कलर्स के तीन शो 'बालिका वधु', 'मधुबाला' और 'सुसराल सिमर का' तीनों फिक्शन धारावाहिक टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं जी टीवी के दो शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' और 'पवित्र रिश्ता' भी इस बार टॉप 10 में है। इतना ही नहीं सब टीवी का एक शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है। वहीं स्टार प्लस के चार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'दिया और बाती हम', 'साथिया' और 'प्यार का दर्द है' ये सभी शो टॉप 10 की फेहरिसत में शामिल है।
विज्ञापन


सबको मात दे आगे निकल गया कलर्स
काफी समय से 'बिग बॉस सीजन 6' और 'बालिका वधु में आने वाले उतार-चढ़ावों के कारण कलर्स को काफी अच्छी रेटिंग मिल रही है। जहां पिछले सप्ताह कलर्स का शो 'बालिका वधु' टॉप 10 धारावाहिकों में नंबर वन पर था वहीं अब कलर्स चैनल सभी मनोरंजन चैनलों को पीछे कर आगे निकल गया है। हालांकि नए साल के पहले वीक में यानी 30 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच जहां स्टार प्लस नंबर वन एंटरटेन्मेंट चैनल था वहीं दूसरे सप्ताह कलर्स नंबर वन एंटरटेन्मेंट चैनल बन गया है। इस बार एंटरटेन्मेंट चैनलों की रेटिंग इस प्रकार हैः

कलर्स 245 (पिछले सप्ताह 253)
स्टार प्लस 241 (पिछले सप्ताह 287)
जी टीवी 196 (पिछले सप्ताह 211)
सोनी टीवी 195 (पिछले सप्ताह 180)
सब टीवी 150 (पिछले सप्ताह 150)
लाइफ ओके 117 (पिछले सप्ताह 114)

सोनी के प्रशंसक हैं ज्यों के त्यों
इस बार कई चैनलों की लोकप्रियता कम हुई तो कईयो की बढ़ गई जबकि कुछ की रेटिंग ज्यों की त्यों रही। जैसे- कलर्स की लोकप्रियता 57.3% से कम होकर 53% ही रह गई। वहीं स्टार प्लस की लोकप्रियता 61.7% से घटकर 57.9% रह गई। जीटीवी की बात करें तो 54.4% से घटकर इस की लोकप्रियता 51.1% ही रह गई। हालांकि सोनी टीवी में ये गिरावट बहुत कम देखी गई सोनी चैनल की लोकप्रियता 57.2% से गिरकर 57.1% ही हुई।

इस सप्ताह दर्शकों ने ज्यादा देखा कलर्स को
इस सप्ताह दर्शकों ने अधिक देर तक कलर्स चैनल को देखा जहां पिछले सप्ताह 132 मिनट (Time Spent per Viewer) कलर्स चैनल देखा गया वहीं इस सप्ताह 139 मिनट (Time Spent per Viewer) चैनल देखा गया।
विज्ञापन


स्टार प्लस को पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह कम देखा गया। जहां पिछले सप्ताह स्टार प्लस 139 मिनट देखा गया वहीं इस सप्ताह 125.3 मिनट देखा गया।

जी टीवी को भी इस सप्ताह कम दर्शक मिलें। पिछले सप्ताह जी टीवी को जहां 116.7 मिनट देखा गया वहीं इस सप्ताह 114.5 मिनट देखा गया।

सोनी को पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह ज्यादा देखा गया। पिछले सप्ताह सोनी टीवी को 95.1 मिनट देखा गया जबकि इस सप्ताह 102.3 मिनट देखा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें