फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड का बैड ब्वॉय बना कॉमेडियन

Mon, 21 Jan 2013 04:07 PM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाल बेदी जो कि परदे पर रंजीत के नाम से मशहूर है। रंजीत अब तक लगभग 200 फिल्मों में बैड ब्वॉय यानी विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस विलेन की एक कॉमेडी साइड भी है। जी हां, अब रंजीत अपने कॉमेडी अंदाज में आपको जल्द ही नजर आएंगे।
विज्ञापन


अभी तक आप रंजीत को सिर्फ खलनायक के रूप में देखते आए हैं लेकिन जल्द ही कलर्स पर प्रसारित होने वाले कॉमेडियन शो 'नौटंकी' में कॉमेडी करते देखेंगे। हालांकि रंजीत एक कैमियो कॉमेडियन के रूप में इस शो में दिखाई देंगे।

रंजीत 'नौटंकी, ए कॉमेडी थियेटर' के ओपनिंग एपीसोड में एक बार ऑनर के कॉमेडी किरदार में दिखाई देंगे। इस शो को लेकर रंजीत का कहना है कि वे पहली बार कलर्स के साथ काम कर रहे हैं। कलर्स के इस शो को लेकर मैं बहुत ही रोमांचित हूं। इस यूनिक कॉन्सेप्ट की खासियत है कि इस शो का पूरा एपीसोड बिना किसी ब्रेक और बिना रिटेक के शूट किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कलर्स पर ये शो दो फरवरी 2013 से रात 9 बजे दिखाया जाएगा। 'नौटंकी, ए कॉमेडी थियेटर' शो के हर एपीसोड में कॉमेडी गुग्गी, टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई, टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी और चाइल्ड कॉमेडियन सलोनी डैनी ये चारों गेस्ट कैरेक्टर को अलग-अलग सिचुएशंस में ट्रैप करेंगे। इतना ही नहीं कॉमेडी की इस टीम में नेहा धूपिया और तुषार कपूर भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


अब देखना होगा कि कॉमेडी के आने वाले कई शोज में ये नया शो क्या कमाल दिखा पाता है, क्या ये दर्शकों को अपने से बांधे रखने में कामयाब होगा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें