सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला बच्चों का लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो, 'सुपरस्टार सिंगर' अपनी तीसरी किस्त के साथ वापसी कर रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट एक दफा फिर सुरीली आवाज से नवाजे गए बच्चों को अपनी गायन प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए राष्ट्रीय मंच तैयार कर रहा है। निर्माता, राजधानी दिल्ली में सुरीली आवाजों की तलाश में हैं। कल यानी 28 जनवरी को दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल में पहला ऑडिशन होने वाला है।
अगर आपके बच्चे में भी टैलेंट है, और वे अपनी गायन क्षमता दिखाने के लिए अवसर की तलाश कर रहे हैं, तो 28 जनवरी को सुपरस्टार सिंगर के लिए ऑडिशन में आएं। यह ऑडिशन दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 23, द्वारका, नई दिल्ली में होने वाला है। निर्माताओं ने बेहतरीन गायक की तलाश शुरू कर दी है, और अगर आप इस मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, तो अपने बच्चे को ऑडिशन दिलाने जरूर पहुंचे।
दिल्ली ऑडिशन के बारे में बोलते हुए, पवनदीप राजन कहते हैं, 'मैं सुपरस्टार सिंगर के आगामी सीजन को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जहां इस मंच के माध्यम से देश की शीर्ष युवा प्रतिभाओं की खोज की जाती है। हर साल, देश के विभिन्न वर्गों से कई प्रतियोगी आते हैं। विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले अपनी अनोखी आवाज को प्रदर्शित करेंगे।'
Prashanth Varma: हनुमान के निर्देशक का आदिपुरुष पर कटाक्ष! प्रशांत वर्मा बोले- कुछ सीक्वेंस ने बेहद निराश किया
पवनदीप राजन ने जोड़ा, 'दिल वालों की दिल्ली में होने वाले ऑडिशन के साथ, मैं इस शहर में पाए जाने वाले रत्नों को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। ऑडिशन के लिए सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं और सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं इस रोमांचक प्रतियोगिता के अगले चरण में अपनी जगह बनाएं।' ऑडिशन में भाग लेना सुनिश्चित करें और देश का अगला 'सुपरस्टार सिंगर' बनने के लिए तैयार हो जाएं।