सुपर डांसर 4 में गोविंदा, शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और चंकी पांडे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के चर्चित डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ की शूटिंग के दौरान इस बार गोविंदा और चंकी पांडे का डबल धमाल देखने को मिला। गोविंदा और चंकी पांडे की ट्यूनिंग परदे पर तो लोगों ने देखी ही है, ऑफ स्क्रीन भी दोनों की जुगलबंदी कमाल की है।
दोनों इस बार डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ के सेट पर खास मेहमान बनकर पहुंचे तो थे इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों और उन्हें प्रशिक्षित करने वालों की प्रस्तुतियों को नंबर देने लेकिन जब शो ही डांस का हो तो भला गोविंदा को कौन रोक सकता है और गोविंदा अगर गोविंदा हैं तो चंकी का नाम भी चंकी ऐसी ही थोड़े ही है। तो थोड़ी देर तो शूटिंग के दौरान शो ठीक ठाक चलता रहा लेकिन जैसे ही दोनों को जरा सा इशारा मिला दोनों खुद स्टेज पर जा धमके।