फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ही पलों में ये सीन आपको डाल देंगे हैरत में

Sat, 15 Mar 2014 03:23 PM IST
अमर उजाला/टीम डिजीटल, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार विश्व टीवी पर नेट जियो दो घंटे का एक विशेष कार्यक्रम लाइव फ्रॉम स्पेस प्रसारित करने जा रहा है और इसके साथ ही शुरू होगी कॉसमॉस: ए स्पेसटाइम ओडिसी, 13 पार्ट सीरिज जो कि इस ब्रह्मांड के सांस रोक देने वाले दृश्यों को प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन


एनजीसी आपके लिए लाया है ‘लाइव फ्रॉम स्पेस’, अपनी तरह का एक पहला ऐसा सीधा प्रसारण जो कि एक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से सीधे आपके टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें ग्रहों के अतुलनीय शॉट्स, सूर्योदय से सूर्यास्त तक, सिटी लाइट्स और हरी-भरी धरती, कड़कड़ती बिजली से सने तूफान और तारों की जगमग का सीधा प्रसारण भी शामिल है।

वहीं इस दौरान सिर्फ अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष विज्ञानी ही बातचीत नहीं करेंगे बल्कि दर्शक भी वीडियो चैट करते हुए इस बातचीत में शामिल हो सकेंगे और उनकी तस्वीरें सीधे स्पेस में बीम की जाएंगी। अपनी तरह का पहला सैकेंड-स्क्रीन अनुभव दर्शकों को स्पेस स्टेशन के माध्यम से अंतरिक्ष पर नजर रखने और इस क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को नया अनुभव प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


‘सोशल मीडिया टेलीस्कोप’ से दर्शकों को रियल टाइम जानकारी प्रदान की जाएगी और धरती के निवासियों को काफी कुछ नया जानने को मिलेगा। लाइव फ्रॉम स्पेस का प्रसारण 15 मार्च, 2014 को सुबह 5.30 बजे होगा और इसका पुर्नप्रसारण रात 9 बजे होगा।

इस नए शो का एक विस्तृत हिस्सा-कॉसमॉ: ए स्पेसटाइम ओडिसी, के तौर पर 16 मार्च से रात 8 बजे नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर प्रसारित किया जाएगा जो कि 13 हिस्सों में बंटी एक सीरिज है, जिसे अभिनेता और मेजबान सेथ मैकफारलेन ने प्रोडूस और  एन ड्रूयान ने को-प्रोडूस किया है।

इस कार्यक्रम में एस्ट्रोफिजिसिस्ट नील डेग्रास टायसन मेजबान के तौर पर दिखाई देंगे। इस कार्यक्रम में ज्ञान के प्रति निरंतर उत्सुकता रखने वाले लोगों को ऐसी कहानियां सुनने को मिलेंगी जो कि इससे पहले कभी सुनी नहीं गई होंगी और दर्शकों को एक ऐसे नए संसार से रूबरू होने का अवसर मिलेगा जो कि इस ब्रह्मांड को एक नए स्तर पर प्रस्तुत कर रहा है।

सीरिज में ये भी पता लगाया जाएगा कि कैसे प्राकृति के नए नियमों को खोजा जाता है और अंतरिक्ष और समय के साथ हमारे संयोजन के बारे में भी पता लगाया जाएगा। 

कॉसमॉस: एक व्यक्तिगत जलयात्रा, कार्ल सागन के ब्रह्माण्ड के तेजस्वी व प्रतिष्ठित अन्वेषण जैसा कि विज्ञान द्वारा  दर्शित है।  कॉसमॉस, ए स्पेसटाइम ओडिसी, सितारों के इस संसार का एक नया ही चेहरा प्रस्तुत करती है।

नेशनल जियोग्राफिक चैनल हमारे ब्रह्मांडकी खूबसूरती को सबके सामने प्रस्तुत करने जा रहा है। लाइव फ्रॉम स्पेस आज सुबह 5.30 बजे और रात 9 बजे प्रसारित होगा और कॉसमॉस: ए स्पेस टाइम ओडिसी 16 मार्च से प्रत्येक शनिवार रात 8.00 बजे से प्रसारित होगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें