फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mose Chhal Kiye Jaaye: अपने सपनों को जी रही हैं विधि पंड्या, बराबरी के अधिकार पर ऐसे हैं विजयेंद्र कुमेरिया के विचार

Wed, 02 Mar 2022 07:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक 'मोसे छल किए जाए' के लीड कलाकार विजयेंद्र कुमेरिया और विधि पंड्या ने अमर उजाला से खास बातचीत की।
विज्ञापन
विजयेंद्र कुमेरिया और विधि पंड्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक 'मोसे छल किए जाए' के लीड कलाकार विजयेंद्र कुमेरिया और विधि पंड्या ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान दोनों ने अपनी निजी जिंदगी और शो से जुड़े कुछ अपने अनुभव साझा किए। धारावाहिक 'मोसे छल किए जाए' सोमवार से शुक्रवार तक हर रात नौ बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होता है। अमर उजाला के साथ लाइव प्रोग्राम में फैंस ने विधि पंड्या और विजयेंद्र से उनके किरदार के बारे में भी कई सवाल किए।

विज्ञापन


अपने किरदार और शो के बारे में बताते हुए विधि कहती हैं, मेरा यह किरदार पहले किए गए रोल्स से काफी अलग है। शो में मैं सौम्या का किरदार कर रही हूं जिसे अपने लिए एक ऐसा लड़का चाहिए जो उसके सपनों को साकार करने में मदद करे। लड़कियां शादी के बाद भी काम करना चाहती हैं, और इसलिए उन्हें इसकी आजादी मिलनी चाहिए। यह शो लोगों के अंदर मौजूद रूढ़िवादी सोच को तोड़ता है। शो में अरमान हमेशा चाहता है कि उसे होममेकर लड़की मिले जो पूरी तरह से घर का ध्यान रखे, वो नहीं चाहता कि लड़कियां बाहर काम करने के लिए निकलें। हालांकि विजयेंद्र खुद को इस किरदार से बिल्कुल विपरीत मानते हैं। वे कहते हैं, मैं चाहता हूं लड़कियों को बराबरी का अधिकार मिले। विजयेंद्र कहते हैं, इस सीरियल के जरिए पितृसत्तामक सोच को बदलने की कोशिश की गई है। 
 

Vijayendra Kumeria, Vidhi Pandya - फोटो : अमर उजाला
अपने सपनों को जी रही हैं विधि
उड़ान बिग बॉस जैसे शोज का हिस्सा रह चुकीं विधि कहती हैं, मुंबई में काम के दौरान आपको कई तरह के उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं। एक समय में आपको खूब काम मिलता है और कभी ऐसा वक्त भी आता है जब आपको काम मिलना बंद हो जाता है। ऐसे में आपसो मेहनत करते रहने की जरूरत है। मैं जिस परिवार से हूं वहां लोग बराबरी में विश्वास रखती है। शो में भी मेरा किरदार मेरे जीवन से काफी मिलता जुलता है। सौम्या की तरह मैं भी अपने ड्रीम्स को फॉलो करने वाली लड़की हूं, जो अब एक्टर बनकर अपने सपनों को जी रही हूं। मुझे इस शो में रातों-रात कास्ट कर लिया गया था। मैंने एक हफ्ते पहले इसके लिए ऑडिशन दिया था और एक दिन मुझे फोन आया और विजयेंद्र के साथ मैंने मॉक शूट किया।



शो के कैरेक्टर से जुदा है विजयेंद्र का व्यवहार
अपने इस नए धारावाहिक पर बात करते हुए विजयेंद्र बताते हैं कि इस शो में जल्द ही ऑडियन्स को अच्छा ट्विट देखने को मिलेगा, जिसमें सौम्या और अरमान की शादी का सीन फिल्माया जाएगा। हम चाहते हैं कि दर्शक इस शो को अपना खूब प्यार दें। मैं बेशक इस कैरेक्टर से रीलेट नहीं करता हूं लेकिन मैं औरतों की काफी इज्जत करता हूं और इस बात में यकीन रखता हूं कि सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। लेकिन स्क्रिप्ट की डिमांड के हिसाब से हमे काम करना होता है। आपको इस शो के लिए कैसे कास्ट किया गया, सवाल पर विजयेंद्र ने बताया, मैं एक शो की शूटिंग खत्म कर रहा था तभी मुझे इस शो के लिए कॉल आई और मॉक टेस्ट देने के बाद मेरा फाइनल सलेक्शन हो गया। 
विज्ञापन

फैंस ने किए विजयेंद्र और विधि से सवाल
लाइव के दौरान फैंस ने विजयेंद्र और विधि से शो से जुड़े कई सवाल किए। एक फैन ने दोनों से ज्यादा रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए कहा। दोनों कलाकारों ने कहा कि शूटिंग के सिलसिले में वे इतने बिजी रहते हैं कि सोशल मीडिया पर कम ही ध्यान दे पाते हैं, हालांकि वे कोशिश करेंगे ज्यादा एक्टिव रहने की। वहीं एक फैन ने दोनों से उनकी हेल्थ और फिटनेस के बारे में भी सवाल किया।

विजयेंद्र और विधि के साथ वर्चुअल तरीके से रूबरू होने के लिए अमर उजाला ने कॉन्टेस्ट शुरू किया था, जिसके विजेताओं ने भी कलााकारों से सवाल किए। कॉन्टेस्ट की विजेता रहीं रजनी (पटियाला, पंजाब) ने विजयेंद्र से सवाल किया कि आखिर वे इतने क्यूट कैसे दिखते हैं और अपने आप को फिट रखने के लिए क्या करते हैं? इस सवाल के जवाब में एक्टर ने उन्हें शुक्रिया कहा। वहीं कॉन्टेस्ट के दूसरे विजेता निखिल देशमुख (सूरत, गुजरात) ने एक्टिंग को लेकर टिप्स मांगे। विजयेंद्र ने इसके जवाब में कहा- मेहनत के दम पर आप अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

आपको बता दें, विजयेंद्र इससे पहले 'छोटी बहू-2', 'शास्त्री सिस्टर्स' और 'उड़ान सपनों की' में नजर आ चुके हैं। वहीं, विधि 'उड़ान' से लोकप्रिय हुई थीं। वे बिग बॉस-15 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 2014 से विधि पांड्या छोटे पर्दे पर एक्टिव हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें