तीन घंटे तक लगातार मेकअप करने के बाद एकता ने जो ये रूप धरा, उसे लेकर वह खुद भी काफी उत्साहित दिखीं। शगुन, शाकालाका बूम बूम, फैमिली नंबर 1 और अपुन तो बस वैसा ही जैसे टीवी शो में दिख चुकीं एकता जैन अपने करियर को मिले महादेव के आशीर्वाद से खुश हैं। वह कहती हैं, "मुझे खुशी है कि मुझे अलग-अलग भूमिकाएं निभाने का मौका मिल रहा है और मैं चाहती हूं भगवान भोलेनाथ की कृपा मुझ पर यूं ही बरसती रहे।"