टीवी पर 'कुमकुम भाग्य' की दीवानगी सालों-साल से बरकरार है। इस शो में काम करने वाला हर किरदार काफी पॉपुलर हो जाता है। हालही में इस शो के चर्चित कलाकार शिवम खजुरिया ने इस शो को अलविदा कह दिया है। इसी के साथ उन्होंने यह भी खुलासा किया की क्यों उन्होंने शो 'कुमकुम भाग्य' को अलविदा कहा और साथ ही उन्होंने शो छोड़ने का कारण भी बताया।
नए सीरियल में कुछ ऐसा होगा नया किरदार
अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं रोहित की भूमिका निभाते नजर आऊंगा। अरमान (शेजदा) और मैं शो में सौतेले भाई हैं और पोद्दार परिवार के बेटे हैं। मैं एलएलएम का छात्र हूं और हमेशा अपने भाई को देखता रहता हूं। मेरे पिता के साथ मेरे रिश्ते तनावपूर्ण हैं लेकिन मैं अपने भाई अरमान से प्यार करता हूं, भले ही वह मेरा सौतेला भाई हो।"
यह भी पढ़ें: रजनीकांत रिलीज करेंगे 'इंडियन 2' का इंट्रो वीडियो, इस दिन दिखाएंगे कमल हासन की फिल्म की पहली झलक