रंगमंच से टेलीविजन में आए अभिनेता शीज़ान मोहम्मद बहुचर्चित सीरियल "नजर" के सीक्वल में मुख्य भूमिका "अप्पू" के किरदार में नजर आने जा रहे है और इस किरदार को लेकर अपने प्रशंसकों से मिल रही प्रतिक्रिया से वह बेहद उत्साहित हैं।
शीजान कहते है, "मैं इस तथ्य से उत्साहित हूं कि मैं जो किरदार निभाने रहा हूँ , उसका नाम अप्पू हैं जो मानसिक रूप से 5 साल का है ... हालांकि मैंने पहले भी सीरियल ' एक थी रानी ' में इस तरह के किरदार को निभाया है। जिससे मेरे ऊपर इस किरदार को और भी अच्छे से निभाने की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है। इस किरदार को निभाने के लिए,मुझे अर्जुन प्रिया, मुम्बईया लड़का वाले अंदाज़ को भूलने में मेहनत करनी पड़ी। मुझे अपनी आवाज़ पर कार्य करना पड़ा, जो मैंने किया। लेकिन इस किरदार की जानकारी मुझे अपने मॉक शूट से ठीक पहले दी गई थी, इसलिए मैंने जो कुछ भी किया, वह पूरी तरह से बिना तैयारी के था। उन्होंने आगे कहा " 'अप्पू ' के अवतार में शीज़ान के प्रदर्शन को उनके प्रशंसकों द्वारा निश्चित रूप से पसंद किया जाएगा।"
शीजान ने "पृथ्वी वल्लभ", "जोधा अकबर", "चंद्र नंदिनी", "सिल सिला प्यार का", "एक थी रानी एक था रावण", "तारा फ्रॉम सतारा जैसे कुछ बेहतरीन सीरियल किए हैं। अब वह 'नज़र 2' से टीवी के दुनिया में एक बार फिर से लोगों को चौंकाने की तैयारी कर रहे हैं।