शाहिद-करीना की अधूरी लव स्टोरी आज भी चर्चा का विषय है। करीना की शादी के बाद से शाहिद का कभी उनसे सामना नहीं हुआ। लेकिन जो अभी नहीं हुआ वह अब होने जा रहा है।
जी हां शाहिद को एकबार फिर करीना का सामना करना पड़ेगा। लेकिन ये सामना जरा अलग होगा। कलर्स पर प्रसारित 'झलक दिखला जा' के सेट पर 'फटा पोस्टर निकला हीरो' के प्रमोशन के लिए शाहिद वहां पंहुचेंगे।
खबर है कि प्रोग्राम को ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाने के लिए महिला प्रतियोगियों को करीना के गानों पा नाचने को कहा जाएगा। जिसमें शाहिद के साथ करीना वाले गाने भी कंटस्टेंट्स को दिए जाएंगे।
जिन पर करीना बनी प्रतियोगियों के साथ शाहिद को नचाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बीच शाहिद से इशारों-इशारों में करीना के बारे में सवाल भी किए जाएंगे। शाहिद को ये भले ही आकवर्ड लगे पर दर्शक तो देखने के लिए बेचैन रहेंगे।