फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस के सेट पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर

Sun, 13 Feb 2022 03:07 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में कथित तौर पर आग लग गई है। बताया जाता है कि 'बिग बॉस' के सेट पर आग लगने के बाद दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बिग बॉस के सेट में आग कहां से लगी यह अभी पता नहीं चल पाया है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

सलमान खान के 'बिग बॉस' शो के 15वें सीजन का फिनाले अभी बीता ही था। इस फिनाले का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें बिग बॉस 15 के सभी कंटेस्टेंट ने शिरकत की। 'बिग बॉस' के सेट पर आग लगने के बाद काफी कंफ्यूजन है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन

'बिग बॉस 15' की बात करें तो इसमें करण कुंद्रा, सिंबा नागपाल, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, रश्मि देसाई और तेजस्वी प्रकाश जैसी हस्तियों ने शिरकत की थी। शो में तीन महीने से अधिक समय बिताने के बाद, तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती। साथ ही उन्हें एकता कपूर के पॉपुलर 'नागिन 6' के नए सीजन में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें