मेकर्स को उम्मीद है कि इस बार भी यह शो लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। यह शो 1 अक्टूबर से ऑन एयर होने वाला है। 16वें सीजन के लिए फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस का 15वां सीजन लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस सीजन को तेजस्वी प्रकाश ने जीता था। वहीं प्रतीक सहजपाल पहले और करण कुंद्रा दूसरे रनर अप रहे थे। विजेता बनने के बाद तेजस्वी को 40 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई थी।